Site icon www.4Pillar.news

NMACC: नीता अंबानी ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर किया शानदार डांस, तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा पूरा कल्चरल सेंटर 

नीता अंबानी ने NMACC के उद्धघाटन के दौरान 'रघुपति राघव राजा राम' पर शानदार डांस किया। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

नीता अंबानी ने NMACC के उद्धघाटन के दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर शानदार डांस किया। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मुंबई में बीते दिन नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर (NMACC ) का उद्घाटन हुआ। नीता अंबानी ने इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक बताया है। इस लॉन्च इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने शानदार डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

नीता अंबानी ने किया शानदार डांस

नीता अंबानी NMACC के उद्घाटन के दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने पिंक और रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था।  NMACC के उद्घाटन के दौरान नीता ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर काफी शानदार डांस किया। नीता का ये डांस परफॉर्मेंस देख हर कोई दंग रह गया और और पूरा कल्चरल सेंटर इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘6 साल की उम्र से अपनी भरतनाट्यम की यात्रा शुरू करने वाली नीता मुकेश अंबानी का दिल हमेशा से ही एक डांसर का रहा है। ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइज़ेशन टू नेशन’ में उनकी परफॉर्मेंस को ग्रैंड लॉन्च के लिए एक्सक्ल्यूसिवली कोरियोग्राफ किया गया है।’

ये सितारे भी हुए शामिल

बता दे कि अंबानी परिवार के इस खास इवेंट में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, क्रिकेट जगत और धर्मगुरु तक शामिल रहे। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह, आलिया भट्ट सहित कंई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। वहीं कंई हॉलीवुड स्टार ने भी इस इवेंट में शिरकत की जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। वहीं नीता अंबानी का ये डांस परफॉर्मेंस भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद कियाजा रहा है।

यह भी जरूर पढ़े: NMACC: मॉम ऐश्वर्या राय संग बेटी आराध्या बच्चन ने सादगी से जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

Exit mobile version