Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा पहली बार बेटी मालती के साथ आई भारत, पति निक जोनास भी साथ आए नजर, देखें Video 

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ पहली बार भारत आई है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे मुंबई एयरपोर्ट पर अपने  पति निक जोनास और बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है। 

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ पहली बार भारत आई है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति निक जोनास और बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है।

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपनी पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ आज शुक्रवार को भारत पहुंच गई है। हाल ही में प्रियंका को अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है।

पहली बार बेटी के साथ भारत आई प्रियंका

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी मालती और पति निक जोनास के साथ पैपराजी को खूब पोज देते हुए नजर आई।

लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में बेहद स्टनिंग नजर आई। वहीं निक जोनास और मालती ग्रे कलर के ऑउटफिट में दिखे। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में उठाए नजर आई और उन्होंने अपनी फैमिली संग पैपराजी को कंई पोज दिए

परिणीति की शादी के लिए भारत आई प्रियंका ?

प्रियंका चोपड़ा का फैमिली संग मुंबई पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देख लोग कयास लगा रहे है कि प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई। बता कि परिणीति चोपड़ा और ‘AAP’ नेता राघव चड्डा बीते कंई दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। दोनों को कंई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिसे देख कयास लगाए जा रहे है कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। हालाँकि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने अभी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

Exit mobile version