Site icon 4PILLAR.NEWS

प्रियंका चोपड़ा ने यूँ खास बनाया पति निक जोनास का बर्थडे, देखिए तस्वीरें 

Jonass Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने यूँ खास बनाया पति निक जोनास का बर्थडे

Jonass Birthday:प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास का 30वां बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है,जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Jonass Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने यूँ खास बनाया पति निक जोनास का बर्थडे

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जोनास का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। ‘देसी गर्ल’ ने अपने पति के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रियंका ने निक के लिए एक आलिशान पार्टी का आयोजन किया था,जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स से लेकर उनके दोस्तों तक सभी लोग शामिल हुए।

 शेयर की अनदेखी तस्वीरें

बता दे कि निक जोनास का बर्थडे 16 सितम्बर को था। प्रियंका ने हाल ही में निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस वीडियो में निक को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका ने यूं लुटाया पति पर प्यार

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माई लव। तुम्हारे जीवन में खुशियां और चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनी रहे। आई लव यू निक जोनास। यह एक ऐसा वीकेंड था जिसने मेरा दिल खुशियों भर दिया। इसकी शुरुवात मेरे पति का 30वां जन्मदिन मनाने की इच्छा से हुई और अंत में यह और अधिक हो गई।’

दोस्तों और फैमिली का जताया आभार

प्रियंका ने आगे लिखा, ‘निक जोनास के दोस्तों और परिवार ने इसे और भी प्यार और खुशियों से भर दिया। Scottsdale National Golf Club तुम हमारे घर से दूर हमारे लिए एक घर हो। इस अतुल्य आदमी के लिए परफेक्ट सेलिब्रेशन तैयार करने के लिए मैं आप सभी को पर्याप्त रूप से कभी भी धन्यवाद नहीं कह पाऊँगी।’

निक जोनास को प्रियंका का ये बर्थडे सरप्राइज काफी पसंद आया। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को थैंक्यू कहा है।

Exit mobile version