Site icon 4PILLAR.NEWS

नोबेल पुरस्कार विजेता Svante Paabo को लोगों उठाकर तालाब में फेंका, जानिए क्या है मामला

Svante Paabo को लोगों उठाकर तालाब में फेंका, जानिए क्या है मामला

Svante Paabo:नोबेल पुरस्कार 2022 इन दिनों खूब चर्चा में है। शुक्रवार के दिन नोबेल पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है।

Svante Paabo को लोगों उठाकर तालाब में फेंका, जानिए क्या है मामला

मानव के कार्मिक विकास की खोज के लिए स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Paabo को इस ख़िताब से नवाजा गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार को पाने के बाद सवन्ते पाबो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा  है।

द नोबेल प्राइज’ के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को खुद ‘द नोबेल प्राइज’ के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में  लिखा गया ,” सहयोगियों ने पारंपरिक अंदाज में जश्न मनाया। दरअसल मैक्स प्लैंक संस्थान में ये परंपरा है ,कि जो कोई भी पीएचडी की डिग्री हासिल करता है। उसे तालाब में फेंका जाता है और जश्न मनाया जाता है। पाबो को भी नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद इसी तरह तालाब में फेंककर जश्न मनाया गया।

संस्थान के एक तालाब में फेंका गया

ट्विट्रर पर शेयर किए गए वीडियो के क्लिप में सवन्ते पाबो के तीन सहयोगियों द्वारा संस्थान के एक तालाब में फेंकती हुए दिखाया गया है। जिस समय लोग उन्हें तालाब में फेंक रहे थे , तब वहां जश्न मनाया जा रहा था। लोग तालियां बजा रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पाबो भी इस जश्न का पूरा  आनंद ले रहे हैं। हालांकि , उनके सहयोगियों ने पाबो को तालाब में फेंकने के बाद उनके निकलने के लिए रस्सी फेंकी।

Exit mobile version