Categories: National

नोरा फतेही और राजकुमार राव का नया गाना ‘Achha Sila Diya’  हुआ रिलीज, टूटे हुए आशिक के रूप में नजर आए एक्टर

Achha Sila Diya Song Out: नोरा फतेही और राजकुमार राव का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ रिलीज हो चूका है। इस गाने को सिंगर बी प्राक ने गाया है।

Achha Sila Diya Song हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (RajKumar Rao) और एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नया गाना ‘अच्छा सिला दिया’ रिलीज हो चूका है। नोरा और राजकुमार के साथ इस गाने में आकाश आहूजा भी नजर आ रहे है। इस गाने को सिंगर बी प्राक (B Praak) ने गाया है। वहीं इस गाने के लिरिसिस्ट और कंपोजर जानी है। इस गाने को डायरेक्ट अरविन्द खैरा ने किया है।

नोरा और राजकुमार का गाना हुआ रिलीज

‘अच्छा सिला दिया’ गाने की स्टोरी की बात करें तो इसमें नोरा फतेही और राजकुमार राव का लव और हेट रिलेशनशिप दिखाया गया है। इस गाने में नोरा को एक धोखेबाज लड़की के रूप में दिखाया गया है, जो अपने आशिक के साथ मिलकर राजकुमार को धोखा देती है। वहीं गाने में राजकुमार एक टूटे हुए और प्यार में धोखा मिले आशिक के रूप में नजर आ रहा है। इसके अलावा गाने में नोरा का जबरदस्त डांस भी देखा जा सकता है।

इस गाने का रीमेक है ‘अच्छा सिला दिया’

दरअसल यह गाना साल 1995 में आई फिल्म बेवफा सनम के एक गाने का रीमेक है। इस गाने को सोनू निगम ने गाया था और इस गाने में कृष्ण कुमार और शिल्पा शिरोडकर लीड रोल में नजर आए थे।

वहीं अब सोशल मीडिया पर जानी और बी प्राक के इस गाने ‘अच्छा सिला दिया’ को खूब पसंद किया जा रहा है। दो घंटे के अंदर इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

42 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago