Site icon 4PILLAR.NEWS

नोरा फतेही ने व्हाइट ड्रेस में किया धमाकेदार डांस, वीडियो

Nora Beach: नोरा फतेही ने व्हाइट ड्रेस में किया धमाकेदार डांस

Nora Beach: कनाडा मूल की अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम वीडियो में नोरा फतेही व्हाइट ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं।

Nora Beach: नोरा फतेही ने व्हाइट ड्रेस में किया धमाकेदार डांस

नोरा फतेही कुछ दिन पहले इंडिआज बेस्ट डांसर्स शो को जज कर रही थी। जहां उन्होंने अपने डांस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। नोरा फतेही के डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ‘दिलबर गर्ल‘ अपने दोस्त संग गोवा बीच पर व्हाइट ड्रेस में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।

व्हाइट ड्रेस में डांस करती नजर आ रही

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नोरा फतेही व्हाइट ड्रेस में सिर पर कैप लगाकर समुद्र किनारे रेत में डांस कर रही है। नोरा फतेही ने वीडियो को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा ,’आइया ईशा वाइब। ‘वीडियो में नोरा फतेही और उनके दोस्त के डांस स्टेप्स देखने लायक हैं।

‘भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ फिल्म

वहीँ, वर्क फ्रंट की बात करें, नोरा फतेही, अजय देवगन और संजय दत्त के साथ ‘भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ ‘भारत’ फिल्म में नजर आई थी। साल की शुरुआत में नोरा फ़तेही, स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म में नजर आई थी। नोरा फतेही ने इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। स्ट्रीट डांसर 3 डी एक डांस आधारित मूवी है।

Exit mobile version