Site icon 4PILLAR

नोरा फतेही के पेपेटा गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल,बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

PSX 20230311 184142

नोरा फतेही के पेपेटा गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल,बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस ,सिंगर और डांसर नोरा फतेही का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

बॉलीवुड में अपने डांस से तहलका मचाने वाली Nora Fatehi फतेही एक नया गाना पेपेटा रिलीज हुआ है। नोरा का ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही का ज़बरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। नोरा फतेही के इस वीडियो को यूट्यूब पर अब 2,634,888 बार देखा जा चूका है। नोरा का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

नोरा फतेही अपनी डांसिंग स्किल के लिए जानी जाती हैं। इस वीडियो में नोरा का यह स्किल देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले नोरा फतेही के इस गाने का टीजर भी रिलीज हुआ था। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया। नोरा फतेही ने इस वीडियो में कैरेबियन म्यूजिक का तड़का डाला है। नोरा फतेही के इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। वैसे नोरा का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी वायरल हो जाता है।

आप को बता दें ,नोरा फतेही को बिग बॉस से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ने अपने डांस के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई थी। उनका फिल्म सत्यमेव जीते के लिए गाय गया गाना दिलबर सुपरहिट रहा था। नोरा फतेही कुछ महीने पहले रिलीज हुई सलमान खान और कटरीना कैफ की भारत फिल्म में भी नजर आई थी। हाल ही  15 अगस्त के अवसर पर जॉन अब्राहम की रिलीज हुई फिल्म बाटला हाउस में भी नोरा फतेही ने साकी साकी गाने पर ज़बरदस्त डांस किया।

Exit mobile version