Site icon www.4Pillar.news

नोरा फतेही ने जलपरी बनकर धड़काया फैंस का दिल, गुरु रंधावा के इस गाने के लिए अपनाया ये रूप 

नोरा फतेही जल्द ही गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। हाल ही में नोरा ने इस म्यूजिक वीडियो के लिए अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। गाने में नोरा जलपरी बनी नजर आने वाली है।

नोरा फतेही जल्द ही गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। हाल ही में नोरा ने इस म्यूजिक वीडियो के लिए अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। गाने में नोरा जलपरी बनी नजर आने वाली है।

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही जल्द ही जलपरी बनकर फैंस का एंटरटेनमेंट करने के लिए एकदम तैयार है। नोरा जल्द ही गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इस गाने का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। गुरु के म्यूजिक वीडियो के लिए ही एक्ट्रेस ने ये जलपरी वाला अवतार अपनाया है।

डांस मेरी रानी के लिए अपनाया ये लुक

‘नाच मेरी रानी’ के बाद गुरु रंधावा और नोरा फतेही अब फैंस के लिए ‘डांस मेरी रानी’ लेकर आ रहें हैं। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का फर्स्ट लुक जारी किया है। गाने फर्स्ट लुक में डांसिंग क्वीन जलपरी के अवतार में  नजर आ रही है। एक्ट्रेस का लुक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार फतेही जलपरी बनकर सबको नचाने वाली है।

देखें, नोरा फतेही का जलपरी अवतार

डांस मेरी रानी गाने को भी गुरु रंधावा ने गाया है। न्यू सॉन्ग का लुक शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा ,” जब तक तुम्हे मेरे महासागर में रहना है तब तक मेरे नियम फॉलो करने होंगे। इस लिए मैंने छोड़ दिया। ” नोरा फतेहीके अलावा इस गाने का फर्स्ट लुक टी सीरीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी साझा किया गया है।

ये भी पढ़ें,गुरु रंधावा और धवानी भानुशाली के पंजाबी सॉन्ग ‘बेबी गर्ल’ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका,देखें वीडियो

इस बात में कोई शक नहीं है कि गुरु रंधावा एक बेहतरीन गायक हैं वहीँ नोरा फतेही एक शानदार डांसर है। गुरु रंधावा ने संगीत की दुनिया में कई अच्छे गाने दिए हैं। जबकि नोरा फतेही अपने आइटम डांस से सभी चहेती बनी हुई है। उनका आइटम सॉन्ग ‘दिलबर’ आज भी दर्शकों को बहुत पसंद आता है। इसके अलावा नोरा फतेही ने और भी कई गानों पर जबरदस्त डांस किया है।

Exit mobile version