Site icon www.4Pillar.news

Video: नोरा फतेही ने दिलबर गाने पर किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस के लिए जानी जाती है। उनके डांस वीडियो खूब वायरल होता रहते हैं।

नोरा फतेही ने हाल ही में अपने फेमस गाने ‘दिलबर’ पर स्टेज डांस किया है। जिसका इंस्टाग्राम वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नोरा फतेही अपने बेली डांस के लिए पहचानी जाती है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बेली डांस किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। नोरा फतेही के इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 11674 बार देखा जा चूका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

काम के मोर्चे की बात करें तो, नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने मशहूर सॉन्ग ‘दिलबर’ से पहचान बनाई थी। उन्होंने इस गाने पर ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म में शानदार डांस किया था।

उनके इस गाने के अलावा नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग पर डांस किया है। नोरा फतेही ने साल 2019 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘बाटला हाउस’ में ‘साकी साकी’ गाने पर डांस कर धमाल मचा दिया था। उनका ये गाना काफी फेमस हुआ।

हाल ही में नोरा फतेही ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में आने से पहले बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

Exit mobile version