Site icon www.4Pillar.news

अब लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, हुई सर्जरी

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की एड़ी की  सफलत सर्जरी हुई है। Mohammed Shami ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है। हालांकि, सर्जरी तो सफल रही लेकिन मोहम्मद शमी अब लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। 

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की एड़ी की  सफल सर्जरी हुई है। Mohammed Shami ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है। हालांकि, सर्जरी तो सफल रही लेकिन मोहम्मद शमी अब लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद से क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपनी हील सर्जरी करवा ली है। शमी ने चोटिल होने के बाद भी क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। सोमवार के दिन मोहम्मद शमी की एड़ी का सफल ऑपरेशन हुआ है। शमी ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा।

स्टार गेंदबाज ने अपनी सर्जरी की जानकारी देते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है। शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लिखा,” मेरी एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा। रिकवर होने में थोड़ा समय लगेगा। मैं अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए काफी उत्सुक हूं। ” शमी की इस पोस्ट पर फैन जमकर रियेक्ट कर रहे हैं।

बता दें, एड़ी में चोट के कारण ही वो आईपीएल 2024 से बाहर हो गए थे। जिससे उनकी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस को करारा झटका लगा। मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए। मोहम्मद शमी  आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

एकदिवसीय विश्व कप 2023 में शमी पहले तीन मैच में नहीं खेल पाए थे। वे आखिरी सात मैचों में टीम इंडिया के लिए खेले थे। वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने विरोधी टीमों के 24 विकेट झटके थे। हालांकि, उन्हें गेंदबाजी करते समय एड़ी की चोट के कारण परेशानी महसूस हो रही थी।

मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया

लेकिन शमी ने चोट का असर अपनी गेंदबाजी पर नहीं पडने दिया और शानदार प्रदर्शन किया। शमी ने अपने क्रिकेट के करियर में 24 टी 20, 195 वनडे और 229 टेस्ट विकेट झटके हैं। वर्ल्ड कप 2023 से पहले शमी ने आईपीएल 2023 में कुल 17 मैचों में 28 विकेट लिए थे।

अब क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी

10 साल से भी अधिक समय से देश के लिए क्रिकेट खेल रहे मोहम्मद शमी अब तक 110 आईपीएल मैच खेले हैं। आईपीएल में शमी ने 127 विकेट चटकाए हैं।

मोहम्मद शमी की हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया थे। उनके क्रिकेट के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। अब सर्जरी के बाद शमी लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहकर आराम करेंगे।

Exit mobile version