Nushrat Bharucha के Mahakal Darshan पर मचा बवाल

Nushrat Bharucha के Mahakal Darshan पर मचा बवाल, मौलाना ने जारी किया फतवा

Nushrat Bharucha Mahakal Darshan controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरुचा ने 30 दिसंबर 2025 उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की। अब उनके Mahakal Darshan पर बवाल मच गया है। मौलाना ने फतवा जारी कर दिया है।

Nushrat Bharucha के Mahakal Darshan पर बवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरुचा ने हल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर (Mahakal Darshan) में दर्शन किए। यह उनकी दूसरी महाकाल यात्रा थी। जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और जल चढ़ाया। उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन के बाद नुशरत ने कहा कि वह दोबारा यहां आएंगी। ह दाऊदी बोहरा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जो एक मुस्लिम समुदाय है। अभिनेत्री के इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

Nushrat Bharucha के खिलाफ फतवा जारी

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने Nushrat Bharucha के इस दौरे पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे शरिया का उल्लंघन बताया और नुशर्रत के खिलाफ फतवा जारी किया। मौलाना ने कहा कि एक मुस्लिम महिला का मंदिर में जाकर पूजा करना, जल चढ़ाना और हिंदू धार्मिक परंपराओं का पालन करना इस्लाम के सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने नुशर्रत को “गुनाह-ए-अजीम” (बड़ा पाप) करने वाली बताया और कहा कि उन्हें तौबा करनी चाहिए, इस्तिगफार पढ़ना चाहिए और कलमा दोबारा पढ़ना चाहिए। मौलाना का कहना है कि इस्लाम में ऐसी गतिविधियां मंजूर नहीं हैं, और नुशर्रत शरिया की जद में आ गई हैं।

मंदिर के संतों की प्रतिक्रिया

उज्जैन के मंदिर से जुड़े संतों ने मौलाना की आलोचना की और नुशर्रत के दौरे को सकारात्मक बताया। महंत विशाल दास ने इसे “घर वापसी” का उदाहरण कहा और मौलाना को सलाह दी कि वे धर्म थोपने की बजाय गर्व करें कि कोई व्यक्ति अपमान से बचकर वापस आ रहा है। उन्होंने महाकाल की शक्ति का जिक्र करते हुए मौलाना को चेतावनी भी दी। महंत सत्यनंद ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बताया और कहा कि फतवा जारी करना गलत है, क्योंकि नुशर्रत की आस्था सनातन में है। उन्होंने मौलाना पर नुशर्रत के मंदिर जाने से नफरत करने का आरोप लगाया।

नुशरत भरुचा का फैंस ने किया सपोर्ट

Nushrat Bharucha का महाकाल मंदिर दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों में मौलाना और नुशरत भरुचा का समर्थन किया। कई यूजर्स ने मौलाना को “दूसरों के धर्म में नफरत फैलाने वाला” बताया और कहा कि यह भाईचारा बिगाड़ता है। राजनीतिक विश्लेषक और मुस्लिम समुदाय के सदस्य तहसीन पूनावाला ने मौलाना को “बार-बार अपराध करने वाला” कहा और मुसलमानों से उनका बहिष्कार करने की अपील की, क्योंकि वे समाज को ध्रुवीकृत कर मुसलमानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Nushrat Bharucha का करियर

Nushrat Bharucha बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी‘ जैसी फिल्मों में काम किया है। वे आध्यात्मिक स्वतंत्रता की बात करती रही हैं और मंदिर-मस्जिद दोनों जगह जाती हैं। यह विवाद धार्मिक स्वतंत्रता, आस्था और शरिया के बीच टकराव को दर्शाता है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी पहले भी ऐसे फतवे जारी कर चुके हैं, जो विवादास्पद रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top