Site icon www.4Pillar.news

Nysa Devgan: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए ओरहान संग दुबई पहुंची न्यासा देवगन, दोस्तों संग जमकर डांस करती नजर आई काजोल की लाड़ली 

न्यासा देवगन अपने दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ओरी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई पहुंच गई है। न्यासा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें वे दुबई में अपने दोस्तों संग जन्मकर पार्टी करते हुए नजर आ ही है। 

न्यासा देवगन अपने दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ़ ओरी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई पहुंच गई है। न्यासा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिसमें वे दुबई में अपने दोस्तों संग जन्मकर पार्टी करते हुए नजर आ ही है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी पॉप्यूलर है। न्यासा  की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच न्यासा देवगन नए साल का जश्न मनाने अपने दोस्त ओरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ़ ओरी के साथ दुबई गई है। दुबई से न्यासा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही है।

ओरहान संग दुबई पहुंची न्यासा देवगन

ओरहान अवत्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में ओरहान और न्यासा फ्लाइट में बैठे पोज देते हुए नजर आ रहे है।

 

वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में न्यासा और ओरी अपने अन्य दोस्तों के साथ पोज देतें नजर आ रहे है। तस्वीरों में न्यासा ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है। इन तस्वीरों में न्यासा और ओरी के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को भी देखा जा सकता है।

 

दोस्तों संग जमकर डांस करती नजर आई न्यासा

न्यासा देवगन का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में न्यासा अपनी दोस्त तानिया श्रॉफ के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रही है।

बता दे कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को पार्टी करना बेहद पसंद है। हाल ही में न्यासा अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी में नजर आई थी। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Exit mobile version