Bobby Deol Wedding Anniversary पर देखें उनकी शादी की तस्वीरें

Bobby Deol Wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और तान्या देओल की शादी को आज 29 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर उनके पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने…

अभिनेता बॉबी देओल ने 30 मई 1996 को तान्या देओल के साथ शादी रचाई थी। वहीं आज इस कपल की शादी को 29 साल (Bobby Deol Wedding Anniversary) पुरे हो गए है। इस खास मौके उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे है। वहीं अब बॉबी के पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

Bobby Deol Wedding Anniversary

दरअसल कुछ समय पहले ही धर्मेंद्र ने अपने बेटे बॉबी देओल की शादी की दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में बॉबी ऑफ़ वाइट कलर की शेरवानी और पगड़ी पहने दूल्हे के बने नजर आ रहे है। वहीं तान्या ने इस दौरान लाल रंग का जोड़ा पहना था।

पहली तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे है। जबकि दूसरी तस्वीर में तान्या को  बॉबी को तिलक करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी मेरे प्यारे बच्चों। जीवन में ढेर सारी खुशियाँ पाओ। इस बहुत ही स्पेशल दिन का आनंद लो।”

बॉबी देओल और तान्या देओल की लव स्टोरी

Bobby Deol and Tanya Deol Love Story: बता दे कि बॉबी देओल ने तान्या को पहली बार एक रेस्टोरेंट में देखा था। तान्या बेहद खूबसूरत थी और बॉबी उन्हें देखते ही उनके प्यार में पड़ गए। इसके बाद एक्टर ने उन्हें मनाने के लिए काफी मेहनत की। वहीं बॉबी के प्रयासों से इंप्रेस होकर तान्या उनके साथ डेट पर जाने के लिए राजी हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉबी ने तान्या को उसी रेस्टोरेंट में प्रपोज किया था जहां दोनों पहली बार मिले थे। वहीं इसके बाद दोनों ने 1996 में शादी की थी। शादी के बाद ये कपल दो बेटों आर्यमन और धर्म देओल के पेरेंट्स बने।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *