Site icon 4PILLAR.NEWS

माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर डॉ. नेने ने लुटाया प्यार, कहा- ‘मैं हमेशा आपको ही चुनूंगा’ 

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर डॉ. नेने ने लुटाया प्यार

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही है। इस खास दिन पर पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें किया है।

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर डॉ. नेने ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित आज 15 मई को अपना 58वां बर्थडे (Madhuri Dixit Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएँ दे हे है। वहीं अब माधुरी के पति और डॉक्टर श्रीराम नेने ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन बर्थडे विश किया है।

माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर श्रीराम नेने का पोस्ट

दरअसल कुछ ही समय पहले श्रीराम नेने ने अपनी वाइफ माधुरी संग कई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में दोनों प्यार से एक दूसरे को निहारते नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर में उन्हें अपने छोटे बेटे एक साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं तीसरी तस्वीर में उनके दोनों बेटे उनके साथ नजर आ रहे है। अन्य तस्वीरों में भी ये कपल साथ में पोज देते नजर आ रहा है।

इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए डॉ. नेने ने अपनी लेडी लव के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “उस व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएँ, जिसने हर तरीके से हमारे जीवन को उज्जवल किया है। आप सब कुछ Lighter, Warm और बेहतर बना देती हो। मैं हर पल सिर्फ आपको ही चुनूंगा। उस हंसी, प्यार और रोशनी के लिए धन्यवाद जो आप हमारी जिंदगी में लेकर आती है। यहाँ से आने वाले कंई खूबसूरत सालों के लिए… मैं आपसे प्यार करता हूँ।”

सेलेब्रिटीज ने भी दी शुभकामनाएँ

इसके अलावा कंई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी माधुरी  दीक्षित को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी है। करिश्मा कपूर ने माधुरी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे MD जी। आपको प्यार, हमेशा।” वहीं काजोल ने लिखा, “OG डांसिंग क्वीन को हैप्पी बर्थडे, आप स्टेज पर और बिना स्टेज के भी हमेशा यूँ ही अपनी शालीनता से हमे चकित करती रहे।” परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “इस लीजेंड को हैप्पी बर्थडे। हम आपसे प्यार करते है।” इसके अलावा भी कंई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Exit mobile version