Rhea on: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अपने दोस्त की पुण्यतिथि पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अभिनेता सुशांत सिंह की आज दूसरी पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी। प्रशंसकों के दिलों में सुशांत सिंह राजपूत की यादें आज भी जिंदा है।
यही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर अभिनेता को याद किया है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजपूत के साथ कुछ फोटो शेयर की है और इन फोटो के जरिए उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड को याद किया है। रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर प्रशंसक खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपने चहेते कलाकार को याद कर रहे हैं।
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,” रोज तुम्हारी याद आती है। “इस तरह रिया ने अपने फैंस के साथ अपने दिल की बात साझा की है। रिया की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा,” हमें भी उनकी बहुत याद आती है। उनकी आत्मा को शांति मिले। तुम स्ट्रांग रहो रिया। इस तरह काफी लोग रिया चक्रवर्ती की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
आपको बता दें, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। वह अपने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच चल रही है।
फिलहाल जांच एजेंसियां किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती सहित अभिनेता के कई सहयोगियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जिन्हें बाद में बेल पर छोड़ दिया।
वही रिया चक्रवर्ती के बारे में बात करें तो हाल ही में डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थी। इस फिल्म में रिया के साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन , इमरान हाशमी , अनु कपूर नजर आए थे। रिया ने अपने करियर की शुरुआत ‘मेरे डैड की मारुति’ फिल्म से शुरू की थी। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…