Site icon www.4Pillar.news

AAP MLA नरेश यादव के काफ़िले पर हुए हमले में एक की मौत

दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों के ठीक बाद विधायक नरेश यादव के काफ़िले पर हमला हुआ है। मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने उनके काफ़िले पर गोलियां बरसाईं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हुआ है।

दिल्ली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला

हमले में एक व्यक्ति की मौत

आरोपी कालू गिरफ्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों के ठीक बाद विधायक नरेश यादव के काफ़िले पर हमला हुआ है। मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने उनके काफ़िले पर गोलियां बरसाईं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हुआ है।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया और गोलियां चलाई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 1 अन्य घायल हो गया है।

इस गोली कांड में तीन लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। गोली चलाने वाले आरोपियों के नाम कालू ,धामी और देव हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार और आरोपी का कहना है कि वह आम आदमी पार्टी विधायक पर हमला करने नहीं आए थे , बल्कि उनके साथ आए हुए अशोक मान और उसके भतीजे हरेंद्र को गोली मारने आए थे। आरोपियों ने बहुत नज़दीक से अशोक मान को 6 गोलियां मारी है। जिसमें से 2 गोलियां उनके भतीजे हरेंद्र को भी लगी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालू के भतीजे पर नवंबर 2019 में एक हमला हुआ था। उसके पैर में गोली लगी थी। उस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन आरोपी कालू को शक है कि यह हमला अशोक मान ने करवाया है।

हालांकि पुलिस की एफ़आईआर नहीं अशोक मान का नाम नहीं था। पुलिस हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात को पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक नरेश यादव के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा अर्चना कर लौट रहे थे।

चश्मदीदों के अनुसार विधायक नरेश यादव के काफिले पर 7 गोलियां चलाई गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version