Site icon 4PILLAR

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड 2025

Opal Suchata Chuangsri बनीं मिस वर्ल्ड 2025

Opal Suchata Chuangsri ने Miss World 2025 का खिताब जीता है। ओपल सुचाता चुआंगश्री Thailand की मॉडल हैं। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में हुआ।

Opal Suchata Chuangsri ने पहना मिस वर्ल्ड 2025 का ताज

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनाया गया है। चुआंगश्री की यह ऐतिहासिक जीत 31 मई 2025 को भारत के तेलंगाना के हैदराबाद में HITEX प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह में हुई। यह पहली बार है जब थाईलैंड ने यह प्रतिष्ठित वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता जीती है।

ओपल सुचाता चुआंगश्री का परिचय

ओपल एक 21 वर्षीय (जन्म 20 मार्च 2003, फुकेट, थाईलैंड) मॉडल और थम्मासैट विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंध की छात्रा हैं। उन्होंने बैंकॉक के ट्रायम उदोम सुक्सा स्कूल में पढ़ाई की। जहाँ उन्होंने चीनी भाषा अध्ययन पर ध्यान केंद्रित किया। वह थाई, अंग्रेजी और चीनी भाषा में पारंगत हैं।

ओपल को मनोविज्ञान और नृविज्ञान (Anthropology) में रुचि है। वह भविष्य में राजदूत बनना चाहती है। वह उकेलेले (एक संगीत वाद्ययंत्र) बजाने में माहिर है। उसके पास 16 बिल्लियाँ और 5 कुत्ते हैं।

ओपल ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए काम करने वाले संगठनों में स्वयंसेवक के रूप में योगदान दिया है। उनकी पहल “ओपल फॉर हर” महिलाओं के भावनात्मक सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित है। जो उनकी जीत का एक प्रमुख कारक रहा।

ओपल ने मिस रतनकोसिन 2021 में भाग लिया लेकिन जीत नहीं पाई। 2022 में, वह मिस यूनिवर्स थाईलैंड में दूसरी रनर-अप रहीं और 2024 में यह खिताब जीता। इस साल, उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का खिताब भी जीता।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025

यह प्रतियोगिता 7 मई से 31 मई, 2025 तक चली। जिसमें 108 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । यह लगातार दूसरी बार है जब यह भारत में आयोजित किया गया। पिछला संस्करण (2024) मुंबई में आयोजित किया गया था।

ग्रैंड फिनाले में ओपल ने अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और सामाजिक जागरूकता से जजों को प्रभावित किया। उन्होंने अपनी पहल “ओपल फॉर हर” से प्रेरित एक खास गाउन पहना था।

मिस वर्ल्ड 2025 रनर अप

इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडम्सू प्रथम उपविजेता रही।  पोलैंड की माजा क्लाज्दा दूसरी उपविजेता रहीं और मार्टीनिक के ऑरेली जोआचिम शीर्ष -4 में रहीं।

नंदिता गुप्ता नहीं जीत पाई ताज

भारत की नंदिनी गुप्ता (मिस इंडिया 2023) ने एशिया में टॉप-20 और टॉप-5 में जगह बनाई, लेकिन टॉप-8 में प्रवेश नहीं कर सकीं।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के जज और मेहमान

जूरी की अध्यक्षता मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने की। अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड मिला।जूरी की अध्यक्षता मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने की।

अन्य अतिथियों में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, अभिनेता राणा दग्गुबाती, नम्रता शिरोडकर, ईशान खट्टर, जैकलीन फर्नांडीज और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शामिल थे।

पुरस्कार और सम्मान

ओपल को नीले और फिरोजी नीलम रत्नों से जड़ा मुकुट पहनाया गया। जिसकी कीमत करीब 6.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ओपल को एक साल तक चलने वाले विश्व दौरे, अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों से प्रायोजन और सामाजिक अभियानों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। जिसका सारा वित्तपोषण मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा किया जाएगा।

भारत ने छह बार जीता मिस वर्ल्ड का ताज

भारत ने अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017)। इस बार नंदिनी गुप्ता की हार से प्रशंसक थोड़े निराश हुए। लेकिन मेजबानी में भारत का योगदान सराहनीय रहा।

Exit mobile version