Site icon 4PILLAR NEWS

राणा दग्गुबाती ने मिहीका बजाज संग लिए सात फेरे

Rana Daggubati ने मिहीका बजाज संग लिए सात फेरे

Rana Daggubati:बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

वीडियो में दग्गुबाती और मिहीका बजाज शादी के सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Rana Daggubati ने मिहीका बजाज संग लिए सात फेरे

साउथ के सुपर स्टार और उद्यमी मिहीका बजाज की शनिवार के दिन शादी हो गई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दोनों की शादी साधारण तरीके से संपन्न हुई। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राणा और मिहिका की शादी में ज्यादा लोगों को न्योता नहीं दिया गया। शादी में दोनों के परिवार के सदस्य और नजदीकी रिश्तेदार और मित्रों ने हिस्सा लिया।

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी

अब दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज की शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल भयानी ने नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया गया।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता कि राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज शादी के फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीँ पंडित पंडित जी मंत्रो का उच्चारण कर रहे हैं।

फैंस दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं

वीडियो के अलावा शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। जिनको मिहिका बजाज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। इन तस्वीरों में शादी के जोड़े में मिहिका बहुत सुंदर लग रही है। फैंस दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version