Site icon www.4Pillar.news

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली लड़की सपना गिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Cricketer Prithvi Shaw and Sapna Gill scuffle: भारतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच हुए झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पृथ्वी शॉ के हाथ में एक डंडा नजर आ रहा है और सपना के साथ हाथापाई होती नजर आ रही है। इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने सपना गिल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

Cricketer Prithvi Shaw and Sapna Gill scuffle: भारतीय टीम के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच हुए झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पृथ्वी शॉ के हाथ में एक डंडा नजर आ रहा है और सपना के साथ हाथापाई होती नजर आ रही है। इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने सपना गिल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Prithvi Shaw News: टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हुई हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर लोग अपनी अपनी राय दे रहे हैं। कोई पृथ्वी शॉ को दोष दे रहा है, कोई सपना गिल और उसके दोस्तों को आरोपी बता रहा है। हालांकि, इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने सपना गिल और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस ने कहा कि पृथ्वी शॉ के साथ हुई हाथापाई के मामले में ओशिवारा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत पृथ्वी शॉ के दोस्त सुरेंद्र यादव द्वारा दर्ज कराई गई है।

सुरेंद्र यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पृथ्वी की कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया गया। फिर कार का पीछा किया गया। बाद में मामला सुलझाने के लिए पचास हजार रुपए की मांग की गई। दूसरी तरफ सपना गिल ने भी पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। सपना और उसके दोस्तों ने कहा कि पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों ने मारपीट की है।

क्या है मामला ?

यह मामला मुंबई के सहारा होटल का है। 15 फरवरी को पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे। डिनर के दौरान कुछ लोग पृथ्वी शॉ के पास पास आए थे। उन्होंने सेल्फी लेने की मांग की। पृथ्वी शॉ ने पहले दो लोगों को सेल्फी दी। लेकिन पुरे ग्रुप के साथ सेल्फी लेने से मना कर दिया। जिसके बाद यह (Attack on Prithvi Shaw ) झगड़ा शुरू हुआ।

कौन है सपना गिल ?

पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग सपना गिल के बारे में पूछ रहे हैं कि वो कौन है। सपना गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। जो इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। सपना गिल के इंस्टाग्राम पर 220K फॉलोवर्स हैं। वह खुद 99 लोगों को फॉलो करती है। सपना ने अब तक 1471 पोस्ट किए हैं।

Exit mobile version