Site icon 4PILLAR.NEWS

Javeria Khanum Sameer Khan: पाकिस्तानी दुल्हन जवेरिया खानम, भारतीय दूल्हा समीर खान; सीमा हैदर और अंजू के बाद अब सामने आई एक और नई प्रेम कहानी

Javeria Khanum और Sameer Khan की प्रेम कहानी

Javeria Khanum Sameer Khan: सीमा हैदर और अंजू के बाद अब एक और नई प्रेम कहानी सामने आई है। इस मामले में पाकिस्तान की जवेरिया खानम अपने भारतीय मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत पहुंची है। जवेरिया खानम और समीर खान एक दूसरे को पिछले पांच साल से जानते हैं और अब जनवरी महीने के शुरू में कोलकाता में शादी करने जा रहे हैं।

Javeria Khanum मंगेतर Sameer Khan से मिलने भारत पहुंची

अंजू नसरुल्लाह और सीमा सचिन के बाद अब एक और नई प्रेम कहानी सामने आई है। जिसमें पाकिस्तान की नागरिक जवेरिया खानम अपने भारतीय मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत आई है। मंगलवार के दिन जवेरिया खानम वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची। भारत पाकिस्तान की सीमा पार कर अटारी पहुंची जवेरिया खानम का मंगेतर समीर खान और उसके परिवार ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। शादी के लिए वह बाकयदा वीजा लेकर आई है। जवेरिया खानम को 45 दिन का वीजा मिला है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत महसूस हुई तो वह अपने वीजा का समय और बढ़वाएंगी।

सीमा हैदर और सचिन जैसी नहीं बन पाई इकरा जिवानी और मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी, जानिए क्या हुआ

जवेरिया खान और समीर खान कोलकाता में शादी करेंगे शादी

जवेरिया खान ने कहा कि वह भारत पहुंच कर बहुत खुश हैं। जब उनसे पूछा गया कि शादी कब कर रहे हो? इस सवाल के जवाब देते हुए खानम ने कहा कि हम जल्द ही शादी करेंगे। वहीं, उनके मंगेतर समीर खान ने कहा कि शादी कोलकाता में होगी और जनवरी के पहले सप्ताह में होगी।

कहां गई पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू ? दिल्ली पहुंचते ही हुई गायब

जवेरिया खानम ने भारत सरकार का धन्यवाद किया

जवेरिया खानम ने कहा,” हम दोनों एक दूसरे पिछले पांच साल से जानते हैं। हम काफी समय से भारत के वीजा के लिए कोशिश कर रहे थे। अब मैं भारत आकर बहुत खुश हूं। मैरिज वीजा को लेकर प्रक्रिया सरल होनी चाहिए।” इसके साथ खानम ने भारत सरकार का धन्यवाद किया।

सीमा हैदर और सचिन जैसी नहीं बन पाई इकरा जिवानी और मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी, जानिए क्या हुआ

वहीं, जवेरिया खानम के मंगेतर समीर खान ने कहा,” दोनों देशों ने हमें मिलाने के लिए काफी कोशिश की है। जब नियत साफ़ होती है तो कोई बाधा बीच में नहीं आती है। मैं सुरक्षा से जुड़े नियमों का स्वागत करता हूं। मैं चाहूंगा कि दोनों देशों के बीच मैरिज वीजा की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। ”

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी प्रेम कहानियां

बता दें, इससे पहले सीमा हैदर और सचिन मीणा तथा अंजू और नसरुल्लाह की प्रेम कहानियां भी सामने आ चुकी हैं। सीमा हैदर अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा से मिलने के लिए पाकिस्तान से दुबई और वहां से नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंची थी।

जिसके बाद सीमा और सचिन से सुरक्षा एजेंसियों ने कई बार पूछताछ की। फिलहाल,दोनों नोएडा के रबूपुरा में एकसाथ रह रहे हैं। वहीं, अंजू पाकिस्तान में अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने वैध वीजा के साथ गई थी। अंजू पांच महीने पाकिस्तान में अपने प्रेमी के साथ रही। फिलहाल, अंजू भारत लौट चुकी है।

Exit mobile version