Site icon 4PILLAR

Julian Assange से जेल में मिली हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन

Julian Assange in prison

मंगलवार को हॉलीवुड की एक्ट्रेस पामेला एंडरसन बेलमार्श की उच्च सुरक्षा वाली जेल में विकीलीक्स के गिरफ्तार खोजी पत्रकार से मिली। ये पहली बार है जब अकाडोरियन दूतावास में गिरफ्तार होने के बाद पहली बार कोई इतना बड़ा सेलिब्रिटी जूलियन से मिला हो।

Pamela Anderson met Julian Assange in prison

“उसको इतनी बड़ी जेल में नही रखा जाना चाहिए। उसने कभी कोई आपराधिक कार्य नही किया है। वो बहुत ही मासूम इंसान है। ” पामेला Pamela Anderson ने न्यूज़ एजेंसी सीएनएन से कहा।

Pamela Anderson और Julian Assange की रिलेशनशिप

पामेला एंडरसन जूलियन असांज Julian Assange के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी है। पामेला ने न्यूज एजेंसी सीएनएन CNN को बताया ,”वो बहुत अच्छा और असाधारण इंसान है। गिरफ्तारी के बाद उसे सबसे अलग कर दिया गया है। उसके परिवार को भी उसके बारे में कोई खबर नही है। मैं उससे प्यार करती हूं और कल्पना भी नही कर सकती की जूलियन को इस तरह जा रहा है। ”

Julian Assange and Pamela Anderson

आपको बता दें, 51 वर्षीय अभिनेत्री पामेला जूलियन असांज से पहले भी अकाडोरियन में मिलती रहती जहां वो सात साल से शरणार्थी की तरह रह रहा था। जब पामेला एंडरसन जूलियन असांज से मिली उस समय उनके साथ विकीलीक्स का ‘एडिटर-इन-चीफ’ क्रिस्टीन हरफसंन भी साथ में था।

क्रिस्टीन ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि जूलियन असांज को दिन में 23 घंटे जेल में रखा जाता है। जब पामेला और जूलियन जेल में मिले तो दोनों बहुत भावुक नजर आ रहे थे। मेरे लिए मेरे दोस्त पत्रकार असांज को इस हालत में देखना किसी सदमें से कम नही था। असांज एक ऐसा इंसान है जिसने पत्रकारिता का मायने ही बदल दिए हैं।

इस साल 1 मई को जूलियन असांज को पकड़कर 50 सप्ताह के लिए जेल में डाल दिया गया था। उन पर साल 2012 में स्वीडन को दो महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। स्वीडन में प्रत्यार्पण करने की जगह जूलियन असांज ने लंदन के अकाडोरियन में राजनीतिक शरण ले ली थी। वाशिंगटन ने भी 47 वर्षीय असांज के प्रत्यार्पण की मांग की हुई है।

Exit mobile version