Param Sundari Movie: कहानी, स्टार कास्ट, बजट और रिलीज डेट

Param Sundari Movie: तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की परम सुंदरी फिल्म इसी वर्ष रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।

Param Sundari Movie story

परम सुंदरी रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है। जो उत्तर भारतीय लड़के परम ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) और दक्षिण भारतीय लड़की सुंदरी ( जान्हवी कपूर) की प्रेम कहानी पर आधारित है। यह फिल्म दो अलग अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों से आए हुए दो प्रेमियों की प्रेम कहानी दर्शाती है। कहानी में रोमांस, हास्य और इमोशन का मिश्रण है। फिल्म की कहानी मनोरंजक होने के साथ साथ दिल को छू लेने वाली भी है।

परम सुंदरी फिल्म की स्टार कास्ट

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा: दिल्ली के एक अमीर कारोबारी की भूमिका निभा रहे हैं। परम आकर्षक और कूल लुक वाले हैं।
  • जाह्वनी कपूर: दक्षिण भारतीय लड़की सुंदरी की भूमिका निभा रही हैं। जो केरल  से हैं और पेशे से एक आर्टिस्ट हैं।
  • निर्दशक: दसवीं जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाले तुषार जलोटा परम सुंदरी के निर्देशक हैं।
  • निर्माता: फिल्म के निर्माता स्त्री 2 और छावा जैसी हिट फ़िल्में देने वाले दिनेश विजन परम सुंदरी मूवी के निर्माता हैं।

परम सुंदरी फिल्म का बजट

फिल्म के बजट के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बजट TBA (To Be Announced) के रूप में उल्लेख किया गया है। कुछ स्रोतों के अनुसार, परम सुंदरी मूवी का बजट 80 करोड़ रुपए है।

परम सुंदरी मूवी की रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट 25 जुलाई थी लेकिन निर्माताओं ने अजय देवगन की “सन ऑफ़ सरदार 2” के साथ क्लैश को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। फिल्म 29 अगस्त 2025 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Saiyaara movie: कहानी, स्टार कास्ट, बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनुमानित फर्स्ट डे कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की Param Sundari Movie का ट्रेलर 12 अगस्त को रिलीज हो चूका है। 2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर को देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म लगभग 15 करोड़ रुपए की फर्स्ट डे कलेक्शन करेगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top