Paras Dogra घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पारस डोगरा का जन्म 19 नवंबर 1984 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हुआ था।
Paras Dogra कौन हैं ?
पारस डोगरा हिमाचल के पालमपुर में पले-बड़े हुए। वर्तमान में उनकी उम्र 41 वर्ष है। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी-कभी गेंदबाजी भी करते हैं। पारस ने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 2001 में हिमाचल प्रदेश के लिए किया था। जहां वे घरेलू क्रिकेट में एक प्रमुख रन स्कोरर बने। पारस ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पांडिचेरी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। 2025-26 सीजन में वह जम्मू कश्मीर के लिए खेल रहे हैं।
Paras Dogra का करियर
क्रिकेटर पारस डोगरा का मुख्य रूप से घरेलू टूर्नामेंटों और रणजी ट्रॉफी पर आधारित रहा। वह आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्हें अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में उन्हें रणजी का सचिन तेंदुलकर कहा जाता है। दिसंबर 2025 तक उनकी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,345 रन थे। जिसमें 34 शतक शामिल थे। डोगरा ने फरवरी 2026 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ खेलते हुए 10,000 रन पुरे कर लिए। वे इस टूर्नामेंट के 92 साल के इतिहास में दस हजार रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। पहले स्थान पर जाफर वसीम हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 147 पारियों में हासिल की।
Paras Dogra का बैकग्राउंड
पारस डोगरा का जन्म हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से शहर पालमपुर में हुआ। उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत युवा स्तर से की थी और जल्द ही राज्य स्तर पर जगह बनाई। वे एक अनुशासित और धर्यवान बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। पर्स लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं। उनके परिवार का क्रिकेट का कोई बैकग्राऊंड नहीं थे लेकिन उन्होंने अपने दम पर इस क्षेत्र में जगह बनाई।
पारस डोगरा के करियर की शुरुआत
उन्होंने 2001 में हिमाचल प्रदेश टीम में डेब्यू किया। उनके रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें आईपीएल में मौका मिला। 2009 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया। आईपीएल में वे ज्यादा मैच नहीं खेल पाए।
पारस डोगरा लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश के लिए खेले। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की। बाद में वे पांडिचेरी टीम में शामिल हो गए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कई दोहरे शतक बनाए। अब वे जम्मू कश्मीर टीम के कप्तान हैं और टीम को सेमीफाइलन तक पहुंचाने में योगदान दिया। 40 पार करने के बाद भी वे फिट हैं और अपने बल्ले का दम दिखा रहे हैं।
Paras Dogra की उपलब्धियां
पारस डोगरा घरेलू क्रिकेट के एक लीजेंड हैं। जिनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। यहां उनके प्रमुख आंकड़े और रिकॉर्ड दिए जा रहे हैं।
- प्रथम श्रेणी : 143 मैच, 10343 रन, 34 शतक और 5 विकेट लिए।
- लिस्ट A : 124 मैच, 3696 रन लिए
- टी20 : 105 मैच में 2324 रन
Paras Dogra के Records
वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 हजार रन बनाए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 2025-26 सीजन के सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ हासिल की है। पहले यह रिकॉर्ड वसीम जाफर के नाम था। डोगरा ने 147 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है।
रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड Paras Dogra के नाम है। उन्होंने 8 से ज्यादा डबल सेंचुरी बनाई हैं।
अक्टूबर 2025 में उन्होंने मुंबई के खिलाब नाबाद 112 रन बनाकर प्रथम श्रेणी में दस हजार रन पुरे किए। उनके नाम रणजी में सबसे ज्यादा 32 शतक हैं। पारस डोगरा ने जम्मू कश्मीर टीम को पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचाने में कप्तान के रूप में योगदान दिया। उन्होंने 307 प्रथम श्रेणी मैचों में लगभग 25000 रन बनाए हैं। ये आंकड़े सभी फॉर्मेट मिलाकर हैं। जिसमें उनके 72 शतक शामिल हैं। Paras Dogra को कभी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अवसर नहीं मिला लेकिन रणजी और घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देगा।





