Site icon www.4Pillar.news

सगाई के लिए दिल्ली पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा, रेड सूट में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस, देखें Video 

सगाई के लिए दिल्ली पहुंचे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा, रेड सूट में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस, देखें Video

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा अपनी सगाई के लिए दिल्ली पहुंच चुके है। बता दे कि दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्डा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में  बने हुए है। बता दे कि दोनों को कंई बार साथ में स्पॉट किया जा चूका है। वहीं अब ऐसी खबरें है कि परिणीति और राघव जल्द ही सगाई करने वाले है। बता दे कि राघव और परिणीति की सगाई का फंक्शन दिल्ली में होगा जिसके लिए दोनों अब दिल्ली पहुंच चुके है। हाल ही में दोनों को साथ में दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

सगाई के लिए दिल्ली पहुंचे परिणीति और राघव

दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के कुछ वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे है। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर के सूट में काफी खूबसूरत लग रही है। वीडियो में राघव और परिणीति को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। इस दौरान पैपराजी जब उनसे शादी का सवाल करते है तो परिणीति ब्लश करने लग जाती है। वहीं राघव चड्डा भी इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आते है। तभी दोनों अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल जाते है।

कब होगी सगाई ?

बता दे कि परिणीति और राघव को कंई बार मुंबई में लंच व डिनर के लिए एकसाथ स्पॉट किया जा चूका है। वहीं  हाल ही में दोनों साथ में IPL मैच देखने पहुंचे थे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो हुए थे। बस यह सब देख दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगाए जाने लगे। वहीं तमाम अटकलों के बाद अब दोनों की सगाई की डेट भी सामने आ चुकी है। ये कपल 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाला है। बता दे कि अभी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी की डेट सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Exit mobile version