Parineeti Engaged: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करेंगे सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करेंगे सगाई, तारीख हुई फाइनल

Parineeti Engaged: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं। अब दोनों सगाई करने वाले हैं।

Parineeti Engaged: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करेंगे सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। सगाई की तारीख पक्की हो गई है। परिणीति और राघव को एक महीना पहले एक रेस्टोरेंट में लंच टाइम में देखा गया था। उसके बाद दोनों को डिनर डेट पर भी देखा गया था। तब से दोनों के रिलेशनशिप के खबरें चल रही हैं।

दोनों के रिलेशनशिप के खबरें

हालांकि न राघव चड्ढा ने और न ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बोला है। लेकिन दोनों के परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। खबर ये भी आ रही है कि दोनों ने अपने परिवार वालों की मौजूदगी में रोका सेरेमनी कर ली है। अब ये कहा जा रहा है कि दोनों इसी महीने सगाई करने वाले हैं।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 13 मई को सगाई करने वाले हैं। बताया गया कि सगाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं और कार्यक्रम दिल्ली में होने वाला है। इसी साल अक्टूबर महीने में दोनों की शादी होने की संभावना है। परिवार के करीबियों के अनुसार, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी को लेकर कोई जल्दी नहीं है। फ़िलहाल दोनों अपने अपने काम में व्यस्त हैं। बताते चलें, परिणीति चोपड़ा और और राघव चड्ढा क्लासमेट रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version