Diwali 2024: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दीवाली की शुभकामनाएँ

Diwali 2024 : अमिताभ बच्चन से लेकर परिणीति चोपड़ा तक बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को दी दीवाली की शुभकामनाएँ, देखिए तस्वीरें 

Diwali 2024 : पुरे देश में दीवाली के खूब रोनक देखी जा सकती है। वहीं कंई बॉलीवुड सितारों ने भी खूसबूरत तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।

पुरे देश में रोशनी और खुशियों के त्यौहार दीवाली (Diwali 2024) की खूब धूम मची हुई है। गली-मोहल्ले से लेकर शहरों तक हर तरफ  दीवाली की रौनक देखी जा सकती है। बॉलीवुड सितारे भी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते है। वहीं कंई सेलेब्स ने सोशल मीडिया का जरिए अपने फैंस को भी शुभकामनाएँ दी है।

अमिताभ बच्चन ने Diwali 2024 पर शेयर किया ये पोस्ट

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दीवाली की शुभकामनाएँ दी है। बिग बी ने लिखा, “शुभ दीपावली- सुख, शांति, समृद्धि-मंगल कामना भव: मुझे शुभकामनाएँ देने वाले हर एक व्यक्ति का आभार। मैं माफी चाहता हूँ कि मैं हर किसी को पर्सनली जवाब नहीं दे पाऊंगा, लेकिन मेरा प्यार और शुभकामनाएँ सभी को।”

अक्षय कुमार ने लिखी ये बात

अक्षय कुमार ने दीवाली की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, “हर दिल में खुशियाँ, हर घर में रौनक। आपको और आपके प्रियजनों को हैप्पी दीवाली।”

करीना कपूर 

करीना कपूर ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दीवाली विश की है। एक्ट्रेस ने लिखा, “ख्वाब देखने की हिम्मत, भविष्य का ध्यान करना, अपने दिल और दिमाग का ख्याल रखें, रोशनी को महसूस करें। हैप्पी दीवाली दोस्तों।”

परिणीति चोपड़ा 

परिणीति चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दीवाली की बधाई दी है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आ रही है। इसके साथ ही उनके हाथों में दीये देखें जा सकते है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “आप सभी को चमकीला दीवाली की शुभकामनाएँ।’

कंगना रनौत ने भी दी दीपावली की शुभकामनाएँ

कंगना रनौत ने भी अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी है। एक्ट्रेस ने लिखा,”धन-धान्य, सुख-समृद्धि, सद्भाव-सौहार्द के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी जी की कृपा आप व आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे।”

यह भी देखें : Diwali: अमावस्या के कारण 2 दिन मनाई जाएगी दिवाली। जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version