Parineeti Chopra pregnancy News: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।
Parineeti Chopra pregnancy News
परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चढ्ढा ने अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी है। दोनों ने एक साझा ब्यान में खुद के पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज़ दी है। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है।
राघव और परिणीति की पोस्ट की इस फोटो में 1+1=3 लिखा। फोटो में बच्चे के पैर के निशान नजर आ रहे हैं। साझा किए गए वीडियो में दोनों खूबसूरत गार्डन में हाथों में हाथ डालकर सैर करते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा,”हमारी नन्ही सी दुनिया अब रास्ते में है। शुक्र है ऊपर वाले का, उम्मीद से भी ज्यादा मिला। ”
परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की इस घोषणा से फैंस में खुशी की लहर है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक बधाइयां दे रहे हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने दिल की इमोजी के साथ जोड़े को बधाई दी है। सोनम कपूर, हुमा कुरैशी, भारती सिंह और भूमि पेडनेकर ने कपल को बधाई दी है। इस पोस्ट पर फैंस की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
कपिल शर्मा के शो में दिया था संकेत
हाल ही में राघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा कपिल शर्मा के ” द ग्रेट इंडियन कपिल शो” में नजर आए थे। इस शो के दौरान राघव चढ्ढा ने मजाक में कहा था ,”गुड न्यूज़ जल्दी देंगे।” (Parineeti Chopra pregnancy News) उस समय परिणीति मुस्कुरा दी थी। यह संकेत अब उनकी घोषणा के बाद स्पष्ट हो गया है।
ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, उदयपुर के द लीला पैलेस में लिए सात फेरे
राघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली मुलाक़ात कब हुई ?
परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की पहली मुलाक़ात लंदन स्कूल ऑफ़ इक्नोमिक्स में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कॉलेज टाइम में दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। उनकी दोस्ती प्यार में बदली और 2023 में उनकी डेटिंग की खबरें सुर्ख़ियों में आई।
रागनीति की सगाई और शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की सगाई 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। इस सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। इसके बाद दोनों की शादी 24 दिसंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी हुई थी। इस भव्य समारोह में दोनों के परिवार वाले और नजदीकी दोस्त/रिश्तेदार शामिल हुए थे।
परिणीति चोपड़ा की शिक्षा
परिणीति चोपड़ा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई अंबाला और मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, यूनाइटेड किंगडम से फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद परिणीति ने बॉलीवुड में कदम रखा।
Parineeti Chopra pregnancy News: राघव चढ्ढा की एजुकेशन
राघव चढ्ढा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे। उनकी शैक्षणिक योग्यताएं
- दिल्ली में मॉडर्न स्कूल,बराखंभा से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।
- 2009 दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज से B.Com की डिग्री प्राप्त की।
- 2011 इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकॉउन्टेंट्स ऑफ़ इंडिया से चार्टेड अकाउंटेंट की डिग्री ली।
- लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से MBA किया।
राघव चढ्ढा ने 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की।