Site icon www.4Pillar.news

Parineeti Chopra: मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही परिणीति चोपड़ा, वीडियो देख फैंस बोले-‘चड्डा साहब भी साथ है क्या’ 

Parineeti Chopra: मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही परिणीति चोपड़ा, वीडियो देख फैंस बोले-'चड्डा साहब भी साथ है क्या'

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। परिणीति का ये वीडियो देख फैंस उनसे राघव चड्डा के बारे में सवाल कर रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। गौरतलब है कि परिणीति ने हाल ही में AAP नेता राघव चड्डा के साथ सगाई की है। सगाई के बाद राघव-परिणीति को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं इसी बीच परिणीति का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अकेले नजर आ रही है जिसे देख फैंस उनसे राघव चड्डा के बारे में सवाल करते नजर आए।

Parineeti Chopra ने शेयर किया मालदीव वेकेशन का वीडियो

दरअसल परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस ट्रिप से एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुवात में एक्ट्रेस हरे भरे पेड़ों के बीच साइकिल चलाते हुए नजर आ रही है। वहीं इसके अलावा उन्हें समंदर किनारे लेटकर खूबसूरत व्यू का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

फैंस ने पूछा चड्डा साहब कहाँ है ?

परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो देख जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए तो कुछ फैंस उनसे राघव चड्डा के बारे में सवाल करते दिखे। एक फैन ने लिखा, ‘राघव जीजू कहाँ है।’ एक ने लिखा, चड्डा साहब भी साथ है क्या।’

परिणीति को है सिंगिंग का शौक

बता दे कि परिणीति एक अच्छी एक्टर तो है ही इसके अलावा वे एक बेहतरीन सिंगर भी है। परिणीति अक्सर अपने सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। बीते दिनों भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे अमरिंदर गिल का दिलदारियां सॉन्ग गाते हुए नजर आ रही है।

फिल्मों की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को लास्ट अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। इसके अलावा वे अब जल्द ही फिल्म ‘चमकीला‘ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएँगे।

Exit mobile version