Site icon www.4Pillar.news

पैपराजी पर झल्ला उठीं परिणीति चोपड़ा, बोली-अभी यार बंद करो, हुई ट्रोल

पैपराजी पर झल्ला उठीं परिणीति चोपड़ा, बोली-अभी यार बंद करो, हुई ट्रोल

Parineeti Chopra Video : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का गुस्से में वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा पहली बार हुआ जब परिणीति चोपड़ा को गुस्से में देखा गया।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने पिछले महीने सगाई की थी। सगाई के बाद ये जोड़ी सुर्ख़ियों में है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बारे में हर रोज कुछ न कुछ देखने या सुनने को मिलता है। अब परी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गुस्से में नजर आ रही है। वह पैपराजी से नाराज होती हुई नजर आ रही है।

सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा मुंबई में नजर आई। ऐसे में पैपराजी ने उन्हें फोटो लेने के लिए घेर लिया। पैपराजी बिना फोटो लिए उन्हें जाने नहीं दे रहे थे। उसी समय अभिनेत्री को बहुत तेज गुस्सा आया। शायद यह पहली बार है जब परिणीति चोपड़ा को गुस्से में देखा गया है। इससे पहले उन्हें किसी सार्वजनिक स्थान पर गुस्से में नहीं देखा गया। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वायरल भयानी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ” ऐसा लगता है कि परिणीति चोपड़ा एक लंबे कार्यक्रम में भाग लेने के बाद थक गई हैं। हम आशा करते हैं कि उन्हें अच्छा आराम मिले और पहले की तरह मुस्कुराते हुए वापस आएं। ”

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का वीडियो

दरअसल,परिणीति चोपड़ा मुंबई के एक इवेंट में पहुंची थीं। इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था। हैवी ईयर रिंग्स में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। यह कार्यक्रम काफी देर तक चला। जब परिणीति चोपड़ा होटल से निकली तो थोड़ा अपसेट नजर आई। जब वह बाहर आ रही थी तो रास्ते में पैपराजी ने उन्हें फोटो  लेने के लिए रोकना चाहा। इस पर उन्हें गुस्सा आया और फोटो लेने से मना करते हुए कहा,” अभी यार बंद करो। ”

हालांकि, हमेशा खुशहाल रहने वाली बिंदास अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का यह व्यवहार कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। वहीं, कुछ लोग परिणीति चोपड़ा को सही ठहरा रहे हैं।

Exit mobile version