Site icon www.4Pillar.news

परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास और बेटी मालती नहीं दिखे साथ

परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास और बेटी मालती नहीं दिखे साथ

प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। हाल ही में प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा आज 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले है। वहीं परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए उनकी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी है। हाल ही में प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बहन परिणीति की सगाई के लिए दिल्ली पहुंची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार से अपनी बहन परिणीति की सगाई अटैंड करने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है। हाल ही में पीसी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री कैज़ुअल लुक में नजर आई और उन्होंने हाथ जोड़ते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। लेकिन इस दौरान प्रियंका अकेली दिखी उनके पति निक जोनास और बेटी मालती साथ नजर नहीं आए।

कहाँ होगी परिणीति-राघव की सगाई ?

बता दे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होस्ट की गई। इस सगाई समारोह में बॉलीवुड से लेकर राजनितिक तक की कंई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके है।

सगाई के लिए पहले  ही दिल्ली पहुंच चुके है परिणीति-राघव

बता दे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को कंई बार एक साथ स्पॉट किया गया। कभी लंच,डिनर के लिए तो कभी क्रिकेट मैच का लुत्फ़ उठाते हुए दोनों कंई बार एकसाथ नजर आ चुके है। वहीं परिणीति-राघव को साथ में देख दोनों के डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे। अब भले ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली कुछ न कहा हो, लेकिन आज दोनों सगाई करने जा रहे है। फैंस को परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

Exit mobile version