Site icon www.4Pillar.news

राघव चड्ढा से पहले इन दो लोगों को डेट कर चुकी है परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा से पहले इन दो लोगों को डेट कर चुकी है परिणीति चोपड़ा

Parineeti and Raghav Chadha News: AAP MP राघव चड्ढा से पहले भी परिणीति चोपड़ा का नाम दो लोगों के साथ जुड़ चूका है। आइए, जानते हैं कौन हैं वो दो लोग ?

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के बारे में खूब चर्चा हो रही है। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चूका है। हाल ही में मुंबई के एक होटल में दोनों को एक साथ देख गया था। जिसके बाद दोनों के लव अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। खबरें ऐसी भी आ रही हैं की परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब परिणीति चोपड़ा के लव अफेयर की चर्चा हुई हो। इससे पहले भी परी का दो लोगों के साथ नाम जुड़ चूका है।

परिणीति चोपड़ा ने साल 2013 में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। उस समय डायरेक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें आई थी। हालांकि, जब एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा से निर्देशक मनीष शर्मा के साथ लिंकअप की बात पूछी गई तो उन्होंने इसे नकारते हुए बकवास बताया था।

मनीष शर्मा के बाद परिणीति चोपड़ा का नाम चरित देसाई के साथ भी जुड़ चूका है। हालांकि, दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया। चरित देसाई धर्मा प्रोडक्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

हालांकि, परिणीति चोपड़ा का रिश्ता मनीष शर्मा और चरित देसाई के साथ कभी पक्का नहीं हो पाया, लेकिन अब आप सांसद राघव चड्ढा के साथ पक्का होता नजर आ रहा है। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और आम आदमी पार्टी विधायक संजीव अरोड़ा दोनों को शादी की अग्रिम बधाई दे चुके हैं।

Exit mobile version