Saryu River: अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय पत्नी का चुंबन लेने पर भड़की भीड़ ने पति को बुरी तरह से पीटा। गनीमत ये रही कि पत्नी को किसी ने हाथ नहीं लगाया।
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का एक डायलॉग है। जिसमें वह कहते हैं ‘ किस किस महफ़िल में किस किस ने किसको Kiss किया। लेकिन मैं हूं जिसने हर किस को मिस किया। ” लेकिन यहां मामला ही अलग है। जहां एक दंपति को अयोध्या की सरयू नदी में स्नान के दौरान किस करना भारी पड़ गया। पवित्र स्थल पर अश्लील हरकत करते हुए देखकर भड़के हुए श्रद्धालुओं ने पति को जमकर थप्पड़ जड़े। गनीमत ये रही कि पत्नी को किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। इस गलत हरकत के लिए न केवल पति को लोगों की मार खानी पड़ी बल्कि दंपति को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ा।
Saryu River: दंपति को चुंबन लेना भारी पड़ा
अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय एक दंपति को चुंबन लेना भारी पड़ गया। हिंदुओं के लिए पवित्र नदी सरयू में एक दंपति जोड़ा इतना कामुक हो गया कि एक दूसरे को बाहों में लेकर चुंबन लेना शुरू कर दिया। दोनों इतने ज्यादा मदहोश हो गए थे कि उन्हें आसपास स्नान कर रहे दूसरे श्रद्धालु दिखाई नहीं दिए। सरयू नदी के प्रति लोगों की आस्था क्या है ? कितने लोग उन्हें देख रहे हैं ? जिस पवित्र नदी में स्नान करने से लोगों के मन में श्रद्धा भाव पैदा होता है वहां नवदंपति के मन में वासना की तरंगें दौड़ने लगी। एक तरफ राम का का नाम लेकर लोग सरयू में डुबकी लगा रहे थे वहीँ दूसरी तरफ पति अपनी पत्नी को बाहों में लेकर चुंबन ले रहा था।
जमकर हुई पिटाई
शुरू में तो लोगों ने इस दृश्य को अनदेखा कर दिया। लेकिन वहां मौजूद एक शख्स ने दोनों का रोमांटिक मूड बिगाड़ दिया। दरअसल, एक व्यक्ति ने पति को बनियान पकड़कर उसे नदी से बाहर कर दिया और उसे थप्पड़ जड़े। फिर क्या था वहां पहले से मौजूद लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धोना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में संत समाज ने इस घटना पर घोर आपत्ति जताई और मामले को सुलझा दिया।
आपको बता दें , अयोध्या में स्थित सरयू नदी हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जहां लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए डुबकी लगाते हैं। उसके बाद हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन करते हैं।