Hrithik Roshan girlfriend Saba Azad: अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर हैं। शुक्रवार के दिन दोनों एक इवेंट में पहुंचे। जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का नया लुक वायरल

Saba Hrithik: अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे जोरों पर हैं। शुक्रवार के दिन दोनों एक इवेंट में पहुंचे। जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुजैन खान से तलाक में बाद इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबरें वायरल हो रही हैं। कहो न प्यार है अभिनेता इन दिनों मॉडल और अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। शुरू में तो दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाये रखा लेकिन अब खुलकर दुनिया के सामने आ रहे हैं। दोनों को कई बार पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ देखा गया है।

शुक्रवार के दिन ऋतिक और सबा सोनी लाइव टीवी की वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज 2’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे।  जहां दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए। हालांकि , इस इवेंट के दौरान लोगों का ध्यान सबा आजाद के लुक ने खिंचा। कुछ लोगों ने सबा को ट्रोल भी किया।

Saba Hrithik: सबा आजाद का लुक

इवेंट के दौरान सबा आजाद ने डीप नेकलाइन सफेद रंग की ड्रेस पढ़नी थी। सबा ने अपने बालों को घुंगराले बनाया हुआ था। लाल रंग की लिपस्टिक, सफेद रंग की हाई हील्स पहनी हुई थी। वहीँ, कृष अभिनेता ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने रेड कलर के सनग्लास पहने हुए थे।

लुक की वजह से ट्रोल हुई सबा

एक्ट्रेस सबा आजाद के लुक को देखकर कई लोगों उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा,” इससे अच्छी तो सुजैन खान थी। ” दूसरे ने लिखा, ” सस्ती कंगना रनौत लग रही हो। ” तीसरे ने लिखा,” कितनी ब्रीड दिख रही है। ” क्यों ऋतिक क्यों ? एक अन्य यूजर ने लिखा। इस तरह सबा आजाद के लुक पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

वहीँ ऋतिक रोशन के काम के मोर्चे की बात करें तो अभिनेता, दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पठान निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं फाइटर अगले साल रिलीज होगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version