Arun Govil को आज भी भगवान मानते है लोग

रामायण फेम अरुण गोविल को आज भी भगवान मानते है लोग, एयरपोर्ट पर महिला ने पैर छू कर किया प्रणाम 

Arun Govil: रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को आज भी लोग श्रीराम की तरह ही पूजते है।

एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला पैर छू कर उन्हें प्रणाम करती नजर आ रही है।

Arun Govil को आज भी भगवान मानते है लोग

वर्ष 1987 में रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने लोकप्रियता के मामले में सभी टीवी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया था। उन दिनों टीवी पर रामायण देखने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा हुआ करती थी।

जब भी टीवी पर रामायण आती थी लोग अपना सारा काम काज छोड़ रामायण देखने बैठ जाया करते थे। इस बात को भले ही आज काफी लंबा समय हो गया हो लेकिन रामायण के एक्टर्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते है। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो है।

अरुण को देख भावुक हुई महिला

रामायण में अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। इस बात को भले ही आज 35 साल हो गए हो लेकिन कुछ दर्शक आज भी उन्हें भगवान श्रीराम की तरह ही पूजते है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला एयरपोर्ट पर। दरअसल हाल ही में जब एक महिला ने अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देखा तो वे काफी भावुक हो गई।

अरुण गोविल को एयरपोर्ट पर देख महिला को ऐसा लगा मानों सच में उन्हें भगवान श्रीराम मिल गए हो। एक्टर को देखते ही महिला काफी भावुक हो गई और उनके पैरों में लेट गई। अरुण ने भी उस महिला का मान रखा और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया।

लोगों के लिए आज भी श्रीराम हैं अरुण गोविल

IAS सुमिता मिश्रा ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपकी छवि क्या है औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है। रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए है लेकिन राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सभी के लिए प्रभु श्रीराम ही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version