Site icon www.4Pillar.news

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया डांस वीडियो शेयर करने पर हुई ट्रोल

रामानंद सागर के मेगा टीवी धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक पुराने गाने पर डांस कर रही है।

रामानंद सागर के मेगा टीवी धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया का एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक पुराने गाने पर डांस कर रही है।

रामायण में सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह हर रोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। इसके अलावा दीपिका रामयण शो से जुडी बातें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में दीपिक ने एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसको लेकर फैन उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

नब्बे के दशक में रामानंद सागर के मेगा टीवी धारावाहिक रामयण का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोलता था। लोग अपने कामकाज छोड़कर रामायण देखते थे। इस धारावाहिक में वैसे तो कई बड़े स्टार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रामायण में माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया हैं। वहीँ , राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया है। दोनों के रोल को लेकर लोग इतने प्रभावित हुए कि असल जिंदगी में भी उन्हें भगवान राम और मा सीता मानने लगे। अब दीपिका अपने के वीडियो के कारण ट्रोल हो रही है।

ओ मेरे सोना रे

दरअसल,दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह शरारा पहनकर ‘ओ मेरे सोना रे सोना रे’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दीपिका अपने डांस से दर्शको इंप्रेस करती हुई नजर आ रही है। हालांकि कुछ लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। ट्रोल करने वाले चाहते हैं कि दीपिका मां सीता के किरदार में ही अच्छी लगती हैं। ट्रोलर्स, दीपिका को नसीहत दे रहे हैं और कर रहे है कि आपको ये शोभा नहीं देता।

ऐसे किया जा रहा है ट्रोल

एक यूजर ने लिखा ,” हे माते ! काहे अपनी सम्मानित छवि बदल रही हैं। ढलती उम्र में ?” दूसरे ने लिखा ,”लगता है आपको सीता माता के अभिनय के जरिए जो गरिमा प्राप्त हुई है वो रास नहीं आ रही है। अरुण गोविल से सीखिए कुछ। ” तीसरे ने लिखा ,” लोग आपको इस रूप में नहीं देखना चाहते। ” इस तरह काफी लोग दीपिका चिखलिया को ट्रोल कर रहे हैं।

Exit mobile version