Site icon www.4Pillar.news

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा,जानिए क्या है मायने

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा,जानिए क्या है मायने

फोटोः विराट कोहली अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में माता-पिता बनें हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नन्ही परी का नाम बताया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर बेटी का जन्म हुआ है। बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा लगातार मीडिया की सुर्ख़ियों में है,लोग उनको खूब बधाइयां दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर साझा करते हुए अपनी नन्ही परी का नाम भी फैंस को बताया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी साथ यह फोटो खूब वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। विरूष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है।

वामिका देवी दुर्गा का पर्यायवाची है। वामिका नाम की राशि वृषभ होती है। हालांकि,अनुष्का शर्मा द्वारा बेटी के नाम का खुलासा करने के बाद कुछ फैन ने अन्य नाम भी सुझाए हैं। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा,वामिका ही क्यों, सीता क्यों नहीं? जबकि दूसरे ने वामिका = विराट +अनुष्का लिखा।

अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर बेटी की फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,”  हम अपनी लाइफ प्यार और कृतज्ञता के साथ जी रहे थे,लेकिन जब से हमारे जीवन में यह छोटी वामिका आई है तब से हमारे जीवन ने एक नया मोड़ ले लिया है।कभी-कभी कुछ मिनटों में आंसू,हंसी ,चिंता और आनंद जैसी भावनाएं अनुभव होती हैं।”

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा,” नींद मायावी है। लेकिन हमारा दिल खुशियों से भर गया। आप सभी की दुवाओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Exit mobile version