Site icon 4PILLAR

उबले अंडे को मुंह से छीलने का अनोखा तरीका देखकर हैरान हुए लोग, यूट्यब ने शेयर किया वीडियो 

Boiled Eggs को मुंह से छीलने का अनोखा तरीका

Boiled Eggs:आमतौर पर लोग उबले हुए अंडे को हाथ से छीलते हैं। लेकिन एक शख्स ने मुंह से छीलने का अनोखा तरीका अपनाया है। इस वीडियो को यूट्यूब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

Boiled Eggs को मुंह से छीलने का अनोखा तरीका

मुर्गी के अंडों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। लेकिन अगर अंडा पूरी तरह से नहीं उबला है तो इसको छीलने में थोड़ी दिक्क्त आती है। हालांकि, अच्छी तरह से उबले हुए अंडे को हाथ से छीलना आसान हो जाता है। इन सबसे से इतर एक शख्स ने उबले हुए अंडे को मुंह से छीलने का अनोखा तरीका निकाला है।

जिसको देखकर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मुंह की हवा से अंडे को छीलने का वीडियो @maxoklymenko नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। जिसको यूट्यूब ने अपने हैंडल पर शेयर किया है।

उबले अंडे को मुंह से छीलने का वीडियो

यूट्यूब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को रिपोस्ट करते हुए लिखा ,” बीआरबी आज रात अंडे उबाल रहे हैं ,बस ऐसा करने के लिए। ” इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 15 हजार से अधिक बार लाइक किया जा चूका है। यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ,”मैं इसको घर पर जाकर ट्राई करूंगा। ” दूसरे ने लिखा ,”  वाह। ” इस तरह और भी बहुत सारे लोग इस वीडियो को देखकर कमेंट कर रहे हैं।

Exit mobile version