Site icon www.4Pillar.news

पेट्रोल डीजल के दामों में लगी आग, पिछले 5 दिन में चार बार बढ़े दाम, जानिए आज और आने वाले दिनों के रेट

भारत में पिछले पांच दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में चार बार 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। चार दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3.20 रूपये की वृद्धि हुई है।

भारत में पिछले पांच दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में चार बार 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। चार दिन में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3.20 रूपये की वृद्धि हुई है।

चुनाव खत्म, दाम बढ़े

देश पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव खत्म होने से पहले पेट्रोल डीजल के दाम 137 दिन तक स्थिर रहे। हालांकि इस दौरान अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों प्रति बैरल रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई लेकिन भारत में डीजल और पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नही हुआ। जैसा कि कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव खत्म होते ही तेल के दामों में भारी वृद्धि हो सकती है। अब लोगों का यह अनुमान सही साबित होता नजर आ रहा है। भारत में विधान सभा चुनावों से पहले और दौरान के 137 दिनों तक पेट्रो पदार्थों के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। देश में पिछले 5 दिन में पेट्रोल डीजल के दामों में चार बार 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है। चारों बार 80 पैसे दाम बढ़ने के बाद अब तक कीमत 3.20 रूपये बढ़ गई है।

4 बार में 3.20 रूपये प्रति लीटर बढ़े रेट

भारत में पांच दिन में चार बार कीमतों में वृद्धि के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.61 रूपये प्रति लीटर हो गई है। वहीँ देश की राजधानी में डीजल की कीमत 89.87 रूपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 84 और 85 पैसे की वृद्धि हुई है। मायानगरी में पेट्रोल के ताजा दाम 113.35 रूपये प्रति लीटर हैं। जबकि डीजल 97.55 प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत

बता दें , पिछले साल नवंबर महीने में क्रूड आयल की अंतराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल थी। जिस वक्त भारत में पांच राज्यों ( पंजाब , उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , मणिपुर और गोवा ) में विधान सभा चुनावों की तैयारियां चल रही थी। उसी दौरान कच्चे तेल की कीमत अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़कर 117 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक हो गई थी। इस बढ़ोतरी के बावजूद भी 137 दिनों तक भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ। अब चुनाव समाप्त होने के बाद उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल दामों के रूप आने वाले दिनों में छोटे छोटे झटके लगने वाले हैं। एक अनुमान के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 से 20 रूपये तक की वृद्धि हो सकती है।

Exit mobile version