कुलदीप यादव और मंगेतर वंशिका अरोड़ा की फोटो वायरल
Kuldeep Yadav fiancee: टीम इंडिया के खिलाड़ी कुलदीप यादव ने हाल ही मंगेतर वंशिका अरोड़ा (Vanshika Arora) के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है।
भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर की एक फोटो सुर्खियों में है। दरअसल, क्रिकेटर ने अपनी होने वाली पत्नी के साथ एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि बाद में यादव उस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया।
Kuldeep Yadav fiancee: कुलदीप यादव और वंशिका अरोड़ा की सगाई
4 जून 2025 को कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका अरोड़ा संग सगाई रचाई थी। सगाई लखनऊ के एक होटल में हुई थी। सगाई समारोह में क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत यादव और अरोड़ा के परिवार वाले तथा नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए थे।
कौन है कुलदीप यादव की मंगेतर वंशिका अरोड़ा
वंशिका अरोड़ा उत्तर प्रदेश के कानपूर की रहने वाली हैं। वह लखनऊ के श्याम नगर में रहती हैं। वह एलआईसी में जॉब करती हैं। कुलदीप यादव और वंशिका अरोड़ा लंबे समय तक दोस्त रहे और बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप और वंशिका की शादी जून महीने में होना तय थी लेकिन कुलदीप के इंग्लैंड दौरे के कारण शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
रोमांटिक फोटो वायरल
आज 16 जून को कुलदीप यादव ने अपनी मंगेतर वंशिका के साथ एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने इस फोटो को डिलीट कर दिया। इस फोटो के कई लोगों ने स्क्रीनशॉट ले लिए और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।
शादी की खबरें
कुलदीप यादव की शादी की खबर 2024 में भी चली थी। यादव ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जल्द ही शादी की अच्छी खबर देने वाले हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे बल्कि एक ऐसी लड़की के साथ शादी करेंगे जो उनके परिवार का ख्याल रखे।
कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन
कुलदीप यादव क्रिकेट करियर बेहद शानदार है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023,टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी गेंदबाजी के भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैन हैं।