Parineeti Raghav Engagement:परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की हुई सगाई

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की हुई सगाई, सामने आई सुंदर तस्वीरें और वीडियो

Parineeti Raghav Engagement:बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की 13 मई 2023 को सगाई हो गई है। कपल की सगाई के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Parineeti Raghav Engagement:परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की हुई सगाई

लंबे इंतजार के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई है। शनिवार शाम को दिल्ली के कपूथला हाउस में दोनों ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर राजनीती जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की हुई सगाई, सामने आई सुंदर तस्वीरें और वीडियोसगाई के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रही। दोनों ने कपल के नई पारी की शुरुआत की बधाई दी।

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की हुई सगाई, सामने आई सुंदर तस्वीरें और वीडियोराघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की पहली तस्वीर समाने आई हैं। जिसमें परिणीति चोपड़ा ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। वहीँ राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। अभिनेत्री का ऑउटफिट और ज्वैलरी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। वहीँ राघव चड्ढा का ऑउटफिट पवन सचदेवा ने डिजाइन किया।

VIP मेहमान

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में बॉलीवुड से लेकर राजनीती जगत की कई जानमानी हस्तियों ने शिरकत की। जिनमें खासतौर पर परिणीति की कजन सिस्टर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम, कपिल सिब्बल, प्रियंका चतुर्वेदी आदित्य ठाकरे , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें राघव चड्ढा अपनी मंगेतर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी की नेता आरती चड्ढा ने ट्वीटर पर शेयर किया है।

Published on: May 14, 2023 at 08:03

Comments are closed.

Scroll to Top