Entertainment

आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें आई सामने, दोस्तों और रिश्तेदारों ने एक्ट्रेस पर लुटाया ढेर सारा प्यार

Alia Bhatts Photos:आलिया भट्ट जल्द ही माँ बनने जा रही है। ऐसे में आज उनकी गोदभराई का फंक्शन रखा गया, जिसमें उनके दोस्तों और रिश्तेदारों सहित कई सितारे उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे।

Alia Bhatts Photos:आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें आई सामने

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे है। दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। ऐसे में आज बुधवार को आलिया की गोदभराई का फंक्शन रखा गया जिसमें उनके दोस्तों, रिश्तेदारों सहित कंई सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट के बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल

आलिया भट्ट ने बेबी शॉवर के दौरान येलो कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थी। आलिया की दोस्त आकांशा रंजन ने बेबी शॉवर की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आलिया को अपनी बड़ी बहन शाहिन भट्ट और दोस्त आकांशा रंजन के साथ देखा जा सकता है। तस्वीर में आलिया के चेहरे पर माँ बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।

नन्द रिद्धिमा ने लुटाया प्यार

रणबीर कपूर की बहन और आलिया की नन्द रिद्धिमा कपूर साहनी भी गोदभराई के फंक्शन में पहुँची। रिद्धिमा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वे होने वाले मम्मी-पापा आलिया और रणबीर संग पोज देते हुए नजर आ रही है।

आलिया की सास और एक्ट्रेस नीतू कपूर भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंची।

ये सितारे भी हुए शामिल

महेश भट्ट, करण जौहर, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, डायरेक्टर रोहित धवन और उनकी वाइफ सहित कई सितारे इस इवेंट में शामिल होने के लिए पहुँचे।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

15 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

15 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

15 घंटे ago