Site icon 4PILLAR

दिवाली के अवसर पर पीएम मोदी ने कारगिल में सुरक्षा बलों के साथ गाया देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम’

Vande Mataram: पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों के साथ गाया देशभक्ति गीत

Vande Mataram: पीएम नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी दिवाली भारतीय सेना के साथ मना रहे हैं। पीएम मोदी ने लद्दाख के कारगिल में सुरक्षा बलों के साथ देशभक्ति गीत गाकर दिवाली मनाई है।

Vande Mataram: पीएम मोदी ने कारगिल में सुरक्षा बलों के साथ गाया देशभक्ति गीत

हर कोई दिवाली के त्यौहार को अपने घर पर मनाता है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल भारतीय सेना के बीच दिवाली का त्यौहार मनाते हैं। इस बार भी पीएम मोदी लद्दाख के कारगिल में सुरक्षा बलों के साथ दीपावली का त्यौहार मना रहे हैं। जहां उन्होंने सैन्य कर्मियों के साथ प्रकाश के पर्व दिवाली के अवसर पर देशभक्ति गाना ‘वंदे मातरम’ गाया। सेना के जवानों के साथ पीएम मोदी ने गिटार की धुन पर ‘वंदे मातरम’ गा रहे सुरक्षा बलों के साथ तालियां बजाकर चीयर किया।

यूक्रेन युद्ध का किया जिक्र

इससे पहले पीएम मोदी ने कारगिल में सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए यूक्रेन वॉर का जिक्र किया। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले आठ महीने से युद्ध चल रहा है। जिसपर पीएम मोदी ने कहा ,’ यूक्रेन युद्ध के दौरान हमने देखा कि कैसे हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, वहां फसे नागरिकों के लिए एक ढाल बन गया। विश्व भर में भारत का सम्मान बढ़ा। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि भारत अपने आंतरिक और बाहरी दुश्मनों के साथ सफलता के साथ मोर्चा ले रहा है। ”

भारतीय सेना पर गर्व

सेना के जवानों पर गर्व महसूस करते हुए पीएम मोदी ने कारगिल में कहा ,” आपकी वजह से देशवासी देश में चैन से रहते हैं। ये सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है। एक देश तब अमर होता है जब उसकी संतानों को, उसके वीर बेटे और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है। ”

वंदे मातरम गाना गाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ,” हमने युद्ध को कभी भी पहला विकल्प नहीं माना है। हमने इसे अंतिम विकल्प माना है। हम हमेशा से युद्ध के खिलाफ हैं। लेकिन सामर्थ्य के बिना कभी शांति संभव नहीं है। अगर कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखेगा तो हमारी तीनों सेनाएं दुश्मनों को उसी की भाषा में जवाब देना जानती हैं। इनपुट :  ANI

Exit mobile version