Site icon www.4Pillar.news

पुलिस ने सुलझाई ISRO वैज्ञानिक सुरेश कुमार हत्याकांड की गुत्थी,जानिए कौन है अपराधी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की हत्या के मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक अक्टूबर को इसरो वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की हत्या के मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि एक अक्टूबर को इसरो वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी।

इसरो वैज्ञानिक

इसरो वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की हत्या के मामले में हैदराबाद पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के आरोपी की पहचान 39 वर्षीय जनगामा श्रीनिवास के रूप में हुई है। श्रीनिवास के पैथोलॉजी लैब में तकनीशियन है।

हैदराबाद पुलिस के अनुसार श्रीनिवास ने पैसे के लिए एस सुरेश कुमार की हत्या की है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि श्रीनिवास इसरो वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार का ‘गे’ पार्टनर था। वह सुरेश कुमार से इस काम के पैसे लेता था। 30 अक्टूबर को आरोपी श्रीनिवास वैज्ञानिक सुरेश कुमार के घर चाकू के साथ पहुंचा था। वह सुरेश कुमार से संबंध बनाने के बदले पैसों की मांग कर रहा था।

सुरेश कुमार की हत्या का मामला

पुलिस के इकबालिया बयान में आरोपी श्रीनिवास ने बताया कि संबंध बनाने के बाद उसने सुरेश कुमार से पैसों की मांग की थी। जिसके बाद दोनों का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद श्रीनिवास ने एस सुरेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। इस झगड़े में सुरेश कुमार की मौत हो गई। 56 वर्षीय एस सुरेश कुमार इसरो के रिमोट सेंसिंग सेंटर में वैज्ञानिक थे। पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने आरोपी श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें, एक अक्टूबर को इसरो वैज्ञानिक एस सुरेश कुमार की उनके हैदराबाद स्थित अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी। वह अपने अपर्टमेंट में अकेले रहते थे। उनका परिव्रा चेन्नई में रहता है। इसरो वैज्ञानिक सुरेश कुमार हत्याकांड मामले की जांच के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि सुरेश कुमार की हत्या का जिम्मेदार श्रीनिवास है।

Exit mobile version