p 3

निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा की करवा चौथ वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा खास संदेश

पॉप सिंगर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की करवा चौथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों का अंदाज़ बहुत क्यूट लग रहा है।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की करवा चौथ वाली फोटो इंस्टाग्राम पर जम कर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों करवा चौथ का पर्व मनाते हुए नजर आ रहे हैं। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” मेरी बीवी भारतीय है। वो हिंदू है। वो बहुत ही अद्भुत है। उन्होंने मुझे अपने धर्म और सभ्यता के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं। जैसा आप देख सकते हैं ,हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं। हर किसी को करवा चौथ की बधाई। ” दिशा पटानी की ब्लैक बिकनी फोटो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, आप भी देखें खूबसूरत तस्वीरें

आपको बता दें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शक सिनेमा घरों में खूब पसंद कर रहें हैं। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ लेट नाइट वीडियो किया शेयर

1 thought on “निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा की करवा चौथ वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा खास संदेश”

  1. Pingback: Priyanka Chopra ने Nick Jonas संग मनाया करवा चौथ 2026

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top