Hemant Soren: साजिशों के खेल का हुआ अंत आ गया अपना हेमंत'

Hemant Soren bail: कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था।

झारखंड हाई कोर्ट से तथाकथित जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को बेल मिल गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता की रिहाई के स्वागत में रांची में पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों पर हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ ‘साजिशों के खेल का हुआ अंत, आ गया अपना हेमंत’ लिखा हुआ है।

उच्च न्यायालय ने Hemant Soren को बेल दी

हाई कोर्ट ने 13 जून को सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की बेंच ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन को जमानत दी। हालांकि, ईडी ने हेमंत सोरेन की जमानत का विरोध किया था। बेल का विरोध करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने यह दलील दी थी कि हेमंत सोरेन एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और जमानत मिलने के बाद जांच को  बाधित कर सकते हैं।

यह राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है: Hemant Soren

हेमंत सोरेन की तरफ से कहा गया था कि यह मनी लॉन्डरिंग नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरूपयोग कर रही है।

31 जनवरी को ईडी ने किया था गिरफ्तार

बता दें, 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने सत्ता की बागडौर अपने विश्वस्त नेता चंपई सोरेन को सौंप दी थी। हेमंत सोरेन की गिरफतारी के दौरान लोकसभा चुनावों में उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जेएमएम और इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस लोकसभा चुनाव में 2019 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया।

राज्य में सियासी हलचल तेज

अब हेमंत सोरेन की जमानत के बाद झारखंड में सियासी जंग तेज होती नजर आ रही है। आज शनिवार को झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वह 30 जून को हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह जाएंगे। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के राज्य सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी हूल दिवस के मौके पर कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *