Prashant Tamang passes away: इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रसिद्ध सिंगर और अभिनेता प्रशांत तमांग का 11 जनवरी 2026 को निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 43 वर्ष थी।
Prashant Tamang का निधन
इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का आज सुबह नई दिल्ली में उनके जनकपुरी स्थित घर पर निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत द्वारकापुरी के एक अस्पताल ले जाय गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से ठीक पहले वे अरुणाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम से लौटे थे।
प्रशांत तमांग के बारे में संक्षिप्त
प्रशांत तमांग पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के रहने वाले थे। वे नेपाली मूल के थे। वे पहले कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के पद पर थे। प्रशांत 2007 में इंडियन आइडल सीजन 3 को जीतकर घर घर में मशहूर हो गए थे। फिनाले में उन्होंने करीब 7 करोड़ वोट से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी।
प्रशांत तमांग के गाने
इंडियन आइडल 3 का सीजन जीतने के बाद उन्होंने हिंदी और नेपाली गाने रिलीज किए। उनका पहला एल्बम “धन्यवाद”काफी पॉपुलर हुआ था। बाद में एक्टिंग करियर में आए। पाताल लोक सीजन 2 में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। वे सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में भी नजर आने वाले थे।
Prashant Tamang का परिवार
प्रशांत तमांग अपने पीछे पत्नी गीता थापा और बेटी आरिया तमांग को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी के साथ उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
Prashant Tamang के निधन पर सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशांत को श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। सीएम ममता बनर्जी ने लिखा , ” इंडियन आइडल फेम के पॉपुलर सिंगर और राष्ट्रीय स्तर के जाने माने कलाकार प्रशांत तमांग के आज और असमय निधन से दुख हुआ। उनका जुड़ाव हमारे दार्जिलिंग की पहाड़ियों से था। एक समय कोलकाता पुलिस के साथ भी उनका संबंध रहा। जिसकी वजह से वह बंगाल में हमारे लिए प्यारे थे। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फॉलोवर्स के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूँ। ”
Prashant Tamang के निधन से मनोरंजन और संगीत की दुनिया में शोक की लहर है। उनके फैंस तमांगके गाने, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

