Site icon 4PILLAR

Aparna Yadav को तलाक देंगे मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव

Prateek Yadav Aparna Yadav divorce news

Prateek Yadav Aparna Yadav divorce news :समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अर्पणा यादव को तलाक देने का मन बना लिया है।

Prateek Yadav और Aparna Yadav का जल्द होगा तलाक

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने तहलका मंचा दिया है। दरअसल, प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने अपर्णा यादव को परिवार को नष्ट करने वाली स्वार्थी औरत बताया है। प्रतीक ने जो बाते इंस्टाग्राम पर लिखी, उसके मुख्य बिंदु निम्न प्रकार हैं।

प्रतीक यादव ने आगे लिखा ,”इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और इसे कोई परवाह नहीं है। क्योंकि इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। ये मेरा दुर्भाग्य था जो मैंने इससे शादी की। ” प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ “परिवार को नष्ट करने वाली “कैप्शन दिया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है और उत्तर प्रदेश की राजनीती में हलचल मचा दी है।

Aparna Yadav और Prateek Yadav का बैकग्राउंड

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की सगाई 2011 में हुई थी। दोनों की शादी 2012 में हुई थी। यह शादी काफी भव्य थी। जिसमें राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की थी। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इस शादी में शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं। दोनों की दो बेटियां हैं। अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी से जुडी थीं लेकिन 2022 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के तलाक की वर्तमान स्थिति

यह मामला पूरी तरह से निजी लगता है लेकिन यादव परिवार की सियासी पृष्ठभूमि और अपर्णा यादव की बीजेपी में सक्रियता के कारण यह राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version