Site icon www.4Pillar.news

6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को सम्मानित किया,लिस्ट

6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 हस्तियों को सम्मानित किया,लिस्ट

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार के दिन 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। व्यापार से लेकर कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए। जिन 106 हस्तियों को पद्म पुस्कारों से सम्मानित किया गया उनमें 19 महिलाएं भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान भारत की प्रथम महिला ने ये पुरस्कार बांटे।

आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला को उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में शानदार काम के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर को गायन के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांडवनी गायिका उषा को पद्म श्री अवार्ड दिया गया। भारत में आधुनिक वास्तुकला के अग्रणी बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कर्नाटक के पूर्व सीएम एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राकेश झुनझुनवाला को व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री नवाजा गया।

प्रसिद्ध मराठी लोकगीत लेखक डॉक्टर भानुदास मांडे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया। पारंपरिक मुखौटा बनाने की संस्कृति को संरक्षित करने वाले मुखौटा निर्माता हेमचन्द्र गोस्वामी को को राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया। इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

जिस समय पद्म पुरस्कार दिए जा रहे थे, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।

पद्म पुरस्कारों के वर्ग

बता दें, पद्म पुरस्कार तीन वर्गों में दिए जाते हैं। पद्म भूषण, पद्म विभूषण और पद्म श्री कैटेगरी में ये अवार्ड दिए जाते हैं। बता दें, साल 2019 के बाद भारत रत्न पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया है।

Exit mobile version