Prithvi Shaw engaged to girlfriend Akriti Agarwal

Prithvi Shaw ने गर्लफ्रेंड Akriti Agarwal संग रचाई सगाई: एक नई शुरुआत

Prithvi Shaw engaged to girlfriend Akriti Agarwal: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल संग सगाई रचा ली है। पृथ्वी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी दी।

Prithvi Shaw engaged to girlfriend Akriti Agarwal

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आज 8 मार्च 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल संग सगाई रचा ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट में इस खुशी के पल की तस्वीरें शेयर की। सगाई समारोह पारंपरिक अंदाज में हुआ। जिसमें पृथ्वी ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और आकृति ने रेड एंड व्हाइट लहंगा पहनकर सभी का दिल जीत लिया। फैंस और क्रिकेट प्रेमी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यह जोड़ा पिछले साल से स्पॉटेड होता रहा है लेकिन दोनों के रिश्ते पर आज मोहर लग गई।

Prithvi Shaw ने Akriti Agarwal संग सगाई की खबर शेयर की

Prithvi Shaw engaged to girlfriend Akriti Agarwalसगाई की खबर पहले पृथ्वी शॉ के सोशल मीडिया अकाउंट पर आई। उन्होंने लिखा ,” नई पारी की शुरुआत, नया सफर। ” फैंस ने इसे क्रिकेट और ग्लैमर का परफेक्ट मैच बताया। फैंस जोड़े को सगाई की बधाइयां दे रहे हैं। यह इवेंट आईपीएल 2026 से पहले और ठीक टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के दिन आया।

पृथ्वी शॉ के बारे में जानिए

पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ। वे भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे हैं। वे दाएं हाथ के आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज हैं। शॉ महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनका क्रिकेट सफर बेहद रोमांचक रहा। वे ‘वंडर बॉय ‘के नाम से मशहूर हैं।

पृथ्वी शॉ की क्रिकेट की शुरुआत

उन्होंने मात्र 14 वर्ष की उम्र में मुंबई के हेरिस शील्ड टूर्नामेंट में 546 रन की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 85 चौके और 5 छक्के लगाए थे। यह स्कूल क्रिकेट का एक रिकॉर्ड था। यह पारी उन्हें राष्ट्रीय सुर्ख़ियों में लाई।

पृथ्वी शॉ का डेब्यू और उपलब्धियां

  • टेस्ट डेब्यू : उन्होंने 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू किया और 134 रन की पारी खेली।
  • ODI डेब्यू : 2011 में
  • वे आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। 2024 IPL में उन्होंने 182 रन बनाए।
  • अंतराष्ट्रीय करियर : वे सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेल चुके हैं। लेकिन हाल ही के वर्षों में उन्हें चोट ने बेंच पर बैठा दिया।

पृथ्वी शॉ का बचपन

वे ठाणे में पले-बढ़े हुए। उनके पिता पंकज शॉ क्रिकेट कोच हैं। वे आईपीएल के बड़े टूर्नामेंट्स में स्टार रहे हैं। वर्तमान में वे आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे हैं। उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा।

Akriti Agarwal कौन हैं ?

Prithvi Shaw engaged to girlfriend Akriti Agarwalआकृति अग्रवाल का जन्म 2 मई 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ। वे पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वे उभरती हुई अभिनेत्री हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। जहां वे डांस वीडियो, लाइफस्टाइल कंटेंट और फैशन से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं।

Akriti Agarwal की शिक्षा

आकृति अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ में पूरी करने के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई। जहां उन्होंने निर्मला मेमोरियल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

आकृति अग्रवाल का करियर

उन्होंने टिकटॉक पर डांस वीडियो से शुरुआत की। टिकटॉक बंद होने के बाद वे इंस्टाग्राम पर शिफ्ट हो गई और बहुत जल्द स्टार बन गई। वे बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।

आकृति और पृथ्वी शॉ का रिश्ता

आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के अफेयर की अफवाहें 2025 से उड़ रही हैं। दोनों को पहली गणेश चतुर्थी 2025 के अवसर पर देखा गया था। फिर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में दोनों को एक साथ देखा गया। इसके बाद दोनों कैंची धाम विजिट के दौरान नजर आए। आकृति ने पृथ्वी शॉ के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट में उन्हें ‘सनशाइन’ कहा था। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब सगाई कर ली।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top