Site icon 4PILLAR

Priya Marathe News:फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन

Priya Marathe News:फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन

Priya Marathe death news: प्रसिद्ध मराठी और हिंदी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। Priya Marathe लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं।

Priya Marathe Latest news

ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता में वर्षा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री का 31 अगस्त 2025 को मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके निवास पर निधन। उन्होंने रविवार सुबह लगभग 4 बजे अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके प्रशंसक तथा सहकर्मी स्तब्ध हैं। प्रिया की मौत कैंसर से लड़ाई के बाद हुई, जिसके लिए वे इलाज करवा रही थीं। लेकिन बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका। उनके पति शांतनु मोघे ने उन्हें प्यार से ‘जान’ कहा करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है

प्रिया मराठे की biography

प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को हुआ था। वे मुख्य रूप से मराठी टेलीविजन और कुछ हिंदी सीरियलों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी सीरियल से की और जल्द ही हिंदी टेलीविजन में भी अपनी जगह बनाई। वे एक साधारण और गुणी महिला के रूप में जानी जाती थीं और उनके सहकर्मी उन्हें शांत स्वभाव वाली बताते हैं

Priya Marathe Education

प्रिया मराठे ग्रेजुएट थीं लेकिन उनकी शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके परिवार में उनकी मां योगा टीचर हैं. लेकिन अन्य विवरण जैसे स्कूल या कॉलेज का नाम सार्वजनिक रूप से ज्ञात नहीं है।

Priya Marathe movies

प्रिया मुख्य रूप से टेलीविजन अभिनेत्री थीं और उन्होंने मराठी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में काम किया। फिल्मों में उनका योगदान सीमित था, लेकिन वे कुछ मराठी फिल्मों में नजर आईं। यहां उनके प्रमुख कार्यों की सूची है।

धारावाहिक (टीवी सीरियल)

Priya Marathe: husband and children

प्रिया मराठे का विवाह अभिनेता शांतनु मोघे से हुआ था। शांतनु खुद एक अभिनेता हैं और ‘स्वराज्यरक्षक संभाजी’ जैसे शो में काम कर चुके हैं। वे प्रिया को प्यार से ‘जान’ कहते थे। दंपति की कोई संतान नहीं थी और उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके बच्चे नहीं हैं ।

Priya Marathe का निधन मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। वे अपनी सादगी और अभिनय प्रतिभा के लिए याद की जाएंगी।

Exit mobile version